
भारत से हार के बाद फूट-फूटकर रोए थे बांग्लादेशी खिलाड़ी... 10 साल बाद महमूदुल्लाह का छलका दर्द
AajTak
भारतीय टीम ने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश पर 1 रन से रोमांचक जीत हासिल की थी. अब लगभग 10 साल बाद उस मैच से जुड़ी एक भावुक कहानी सामने आई है. बांग्लादेश टीम के एक पूर्व कप्तान ने खुलासा किया कि भारत से मिली उस दर्दनाक हार के बाद टीम के कई प्लेयर्स मैदान पर ही रो पड़े थे.
साल 2016 के आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले को फैन्स अब तक नहीं भूले हैं. 23 मार्च 2016 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में भारत ने आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को 1 रन से हराकर अविश्वसनीय जीत दर्ज की थी. मैच का आखिरी ओवर हार्दिक पंड्या ने फेंका था, जिसमें उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर बाजी पलट दी थी.
अब बांग्लादेश के पूर्व कप्तान महमूदुल्लाह ने उस दिल तोड़ने वाली हार पर बड़ा बयान दिया है. महमूदुल्लाह ने उस हार को याद करते हुए कहा कि वह पल टीम के लिए बेहद दर्दनाक था और खिलाड़ी मैदान से लेकर होटल तक रोते रहे थे. महमूदुल्लाह ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि बांग्लादेशी टीम उस हार को समझ ही नहीं पाई थी.
महमूदुल्लाह ने कहा, 'मुझे आज भी समझ नहीं आता कि उस मैच में क्या हुआ. वह बहुत दर्दनाक था. हम मैदान पर रो पड़े थे और होटल लौटकर भी रोते रहे. मैं, मुशफिकुर और कई अन्य खिलाड़ी बेहद दुखी थे क्योंकि हम भारत को हराने के बहुत करीब थे. महमूदुल्लाह ने यह भी स्वीकार किया कि उस समय उनकी सोच गलत थी.
महमूदुल्लाह ने कहा कि वह एक चौका लगाकर मैच खत्म करना चाहते थे, जबकि आसान विकल्प स्ट्राइक रोटेट करना था. महमूदुल्लाह कहते हैं, 'मैं सोच रहा था कि अगर एक चौका लग जाए तो मैच खत्म हो जाएगा. सच कहूं तो वह मेरी बहुत बड़ी गलती थी.'
उस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया था. भारतीय टीम की ओर से सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश मैच में लगातार आगे दिख रहा था. आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे और उसके चार विकेट शेष थे.
हार्दिक का ऐसा रहा था आखिरी ओवर उस ओवर में हार्दिक पंड्या की पहली गेंद पर महमूदुल्लाह ने एक रन लिया. फिर दूसरी और तीसरी गेंद पर मुश्फिकुर रहीम ने लगातार दो चौके जड़ दिए, जिससे बांग्लादेश जीत के बेहद करीब पहुंच गया. लेकिन इसके बाद मैच ने नाटकीय मोड़ लिया. हार्दिक ने चौथी गेंद पर मुश्फिकुर को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करा दिया. उसके बाद पांचवीं गेंद पर महमूदुल्लाह भी रवींद्र जडेजा को कैच थमा बैठे.

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






