
‘क्या सच में मेरी जगह किसी और को लाया जाएगा?’ चीफ सेलेक्टर की बात से चौंके थे सचिन तेंदुलकर
AajTak
भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar के संन्यास से पहले की एक दिलचस्प कहानी सामने आई है. तत्कालीन चयन समिति अध्यक्ष Sandeep Patil ने खुलासा किया कि 2012 में खराब फॉर्म के बीच उन्होंने सचिन से मुलाकात कर उनके भविष्य के बारे में चर्चा की थी.
भारतीय क्रिकेट में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो सिर्फ एक खबर नहीं होते, बल्कि एक पूरे दौर के बदलने की आहट बन जाते हैं. साल 2012 में ऐसा ही एक पल आया था, जब भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक सचिन तेंदुलकर को पहली बार यह एहसास कराया गया कि अब चयनकर्ता उनकी जगह किसी और को तलाशने की बात सोच रहे हैं.
यह वह दौर था जब सचिन का शानदार करियर अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा था. 2011 में भारत ने विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था और सचिन का जीवनभर का सपना पूरा हुआ था. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ट्रॉफी उठाने के उस भावुक क्षण के बाद लगा था कि क्रिकेट ने उन्हें सब कुछ दे दिया है... लेकिन विश्व कप जीत के बाद आने वाला समय उतना सुखद नहीं रहा.
2011 के अंत और 2012 की शुरुआत में भारतीय टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई, जहां टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. दोनों ही टेस्ट सीरीज में भारत को 0-4 से हार मिली. इन 8 टेस्ट मैचों में सचिन ने 560 (273+ 287) रन तो बनाए, लेकिन वह प्रभाव नहीं दिखा सके जिसके लिए वह पहचाने जाते थे. चार अर्धशतक जरूर आए, पर शतक का इंतजार लंबा होता जा रहा था. इसी दौरान उनके 100वें अंतरराष्ट्रीय शतक का दबाव भी लगातार चर्चा में बना हुआ था.
इसके बाद इंग्लैंड की टीम भारत आई और घरेलू जमीन पर भी भारतीय टीम को सीरीज गंवानी पड़ी. इस सीरीज में सचिन का बल्ला और खामोश रहा. चार टेस्ट मैचों में वह केवल 112 रन ही बना सके और उनका एवरेज 18.6 का रहा. ऐसे आंकड़े उस बल्लेबाज के लिए असामान्य थे, जिसने दो दशकों से ज्यादा समय तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को चुनौती दी थी.
उधर, भारतीय टीम का ड्रेसिंग रूम भी तेजी से बदल रहा था. सचिन के लंबे समय के साथी एक-एक कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे. पहले सौरव गांगुली ने संन्यास लिया, फिर राहुल द्रविड़ और उसके बाद वीवीएस लक्ष्मण ने भी अपने करियर का अंत कर दिया. भारतीय क्रिकेट की वह मशहूर बल्लेबाजी चौकड़ी अब लगभग इतिहास बन चुकी थी और सचिन उस पीढ़ी के आखिरी बड़े प्रतिनिधि के रूप में मैदान में मौजूद थे.
इसी बीच 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर टेस्ट में भारत की हार के बाद एक अहम मुलाकात हुई. उस समय भारतीय क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष संदीप पाटिल थे. नागपुर टेस्ट खत्म होने के बाद उन्होंने अपने साथी चयनकर्ता राजेंद्र सिंह हंस के साथ सचिन से मिलने का फैसला किया. यह मुलाकात औपचारिक नहीं थी, बल्कि एक खुली और साफ बातचीत के लिए रखी गई थी.

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






