'हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड' क्रिकेट से टीम इंडिया बनी चैम्पियन, T20 वर्ल्ड कप जीत की इनसाइड स्टोरी कोच सितांशु कोटक ने बताई
AajTak
भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम की रणनीति पर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरने के कारण टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को फिर से मौका दिया. कोटक के मुताबिक भारत ने पूरे टूर्नामेंट में हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड बल्लेबाजी अपनाई और 200+ स्कोर को ही लक्ष्य माना.
टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के पीछे की रणनीति का खुलासा किया है.कोटक ने बताया कि टीम की बल्लेबाजी रणनीति शुरुआत से ही आक्रामक थी, लेकिन कुछ मैचों में पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरने के कारण टीम मैनेजमेंट को संयोजन में बदलाव करना पड़ा.
जल्दी विकेट गिरने से बदली रणनीति कोटक ने क्रिकबज को विस्तार से एक इंटरव्यू दिया. उनके मुताबिक भारत की बल्लेबाजी लाइन-अप में आठ ऐसे खिलाड़ी थे जो किसी भी स्ट्राइक रेट पर रन बना सकते थे. इसलिए टीम का प्लान था कि अगर पावरप्ले में दो से ज्यादा विकेट नहीं गिरते, तो शुरुआत से ही 10 रन प्रति ओवर की रफ्तार बनाए रखी जाए.
लेकिन कुछ मैचों में शुरुआती ओवरों में विकेट गिरने के बाद टीम को रणनीति बदलनी पड़ी. इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को फिर से प्लेइंग कॉम्बिनेशन में शामिल करने का फैसला किया.
कोटक ने कहा कि ऑफ-स्पिन के खिलाफ टॉप ऑर्डर में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण टीम को संतुलन बनाने की जरूरत महसूस हुई. ऐसे में सैमसन को ओपनिंग में उतारकर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनाया गया.
हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड बल्लेबाजी का फॉर्मूला टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति साफ थी कि टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा का स्कोर ही जीत की गारंटी दे सकता है. कोटक ने कहा कि टीम का टारगेट कभी भी 160 या 170 रन का स्कोर नहीं था. टीम का प्लान था कि अगर बल्लेबाज अपने रोल के मुताबिक खेलें तो स्कोर 220 या उससे ज्यादा तक जा सकता है.
𝐄𝐭𝐜𝐡𝐞𝐝 𝐈𝐧 𝐆𝐥𝐨𝐫𝐲 🏆 📸 Captain Surya Kumar Yadav with the prestigious ICC Men’s T20 World Cup Trophy 😍💙#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | @surya_14kumar pic.twitter.com/oxK2VVPMYe

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






