
कपिल, धोनी, रोहित या सूर्या? जब-जब भारत बना वर्ल्ड चैम्पियन, कप्तानों ने कैसे किया परफॉर्म
AajTak
भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.
3 बार टी20 वर्ल्ड चैम्पियन और 2 बार वनडे चैम्पियन... टीम इंडिया के आंकड़े 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रनों की प्रचंड जीत के बाद ऐसे हो गए हैं.
2007, 2024 के बाद 2026 में टीम इंडिया तीसरी बार टी20 में टीम इंडिया चैम्पियन बनी. भारत की इस जीत का सबसे बड़ा हाइपॉइंट यह रहा कि यह हमारी टीम टी20 वर्ल्ड कप 3 बार जीतने वाली पहली और इकलौती टीम गई है.
⭐ 2007 ⭐ 2024 ⭐ 2026 History repeated. History defeated. 🇮🇳💙#T20WorldCup pic.twitter.com/dRrraSdOoi
वहीं वनडे क्रिकेट की बात की जाए तो 1983 और 2011 में दो बार चैम्पियन बन चुकी है. वहीं 2003 और 2023 का वर्ल्ड कप में उपविजेता रही थी. 2003 और 2023 दोनों ही बार भारत का सपना ऑस्ट्रेलिया ने चकनाचूर किया.
वैसे हार हो या जीत, हर वर्ल्ड कप के बाद टीम का कप्तान सबसे ज्यादा आलोचनाओं के रडार पर रहता है. यह बात इस वर्ल्ड कप जीत के बाद भी साफ तौर पर नजर आई है. वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव 0 पर क्या आउट हुए, 'सोशल मीडिया के धुरंधर' उनकी कप्तानी स्क्लिस को छोड़कर उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन पर सवाल उठाने लगे.
बात यह होने लगी कि उनका प्रदर्शन अमेरिका के खिलाफ ही ओपनिंग मैच में आया, बाकी मैच में तो बस उन्होंने निराश नहीं किया. यहां तक उनको वर्ल्ड कप जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहना पड़ा कि अभी वह कोई संन्यास नहीं ले रहे हैं, बल्कि उनका टारगेट 2028 लॉस एंजिल्स में गोल्ड मेडल जीतना और उसी साल टी20 वर्ल्ड कप जीतना है.

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






