
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी स्पिनर को क्यों खरीदा? बखेड़े के बाद कोच ने तोड़ी चुप्पी
AajTak
सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी लेग-स्पिनर को ऑक्शन में खरीदा, जिसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया है. पूरे मामले में अब टीम के कोच डेनियल विटोरी का स्टेटमेंट सामने आया है. विटोरी ने साफ किया कि टीम मैनेजमेंट ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर कोई विशेष चर्चा नहीं की थी.
पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड 2026 के प्लेयर्स ऑक्शन के दौरान अपनी टीम से जोड़ा. यह नीलामी 12 मार्च (गुरुवार) को लंदन के पिकैडिली लाइट्स में हुई. सनराइजर्स लीड्स का मालिकाना हक सन ग्रुप के पास है, जिसके प्रमुख उद्योगपति कलानिधि मारन है. एक भारतीय फ्रेंचाइजी का पाकिस्तानी स्पिनर को खरीदना फैन्स को रास नहीं आ रहा है. कई यूजर्स ने सनराइजर्स की सीईओ काव्या मारना की आलोचना की और इस कदम को राष्ट्रीय भावना के खिलाफ बताया.
यह भी पढ़ें: अबरार अहमद को खरीदने पर घिरीं काव्या मारन, भारतीय फैन्स में दिखी नाराजगी
पूरे विवाद के बीच सनराइजर्स लीड्स के हेड कोच डेनियल विटोरी ने बड़ा बयान दिया है. विटोरी ने कहा कि टीम की पहली पसंद इंग्लैंड के स्टार स्पिनर आदिल राशिद थे, लेकिन जब ऑक्शन में उन्हें दूसरी टीम ने खरीद लिया, तब सनराइजर्स लीड्स ने विदेशी स्पिनर के विकल्प पर ध्यान दिया और अंततः लेग-स्पिनर अबरार अहमद को 1.90 लाख पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीद लिया.
डेनियल विटोरी ने ऑक्शन के बाद बताया कि सनराइजर्स लीड्स की रणनीति शुरू से ही एक प्रमुख स्पिनर को टीम में लेने की थी. उन्होंने कहा, 'जब आदिल राशिद हमें नहीं मिल पाए और उन्हें सदर्न ब्रेव ने खरीद लिया, तब हमने विदेशी स्पिनर पर ध्यान केंद्रित किया. हमारे पास चार-पांच विकल्प थे और अबरार अहमद उनमें से एक थे. उन्हें टीम में शामिल कर हम बहुत खुश हैं.'
सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड अबरार अहमद को खरीदने के बाद भारत में सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी देखने को मिली. इसी बीच सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक X अकाउंट भी सस्पेंड हो गया, जिससे विवाद और बढ़ गया. हालांकि अभी तक इसकी वजह का पता नहीं चला है. विटोरी ने साफ किया कि ऑक्शन से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर टीम मैनेजमेंट ने कोई चर्चा नहीं की थी उनके मुताबिक टीम सिर्फ क्रिकेटिंग जरूरतों के आधार पर खिलाड़ियों को देख रही थी.
डेनियल विटोरी ने कहा, 'हमने ऑक्शन में मौजूद सभी खिलाड़ियों पर विचार किया. यह सिर्फ इस बात का मामला था कि टीम के लिए सबसे अच्छा विकल्प कौन है.' विटोरी ने यह भी बताया कि टीम की नजर कई स्पिनरों पर थी, जिनमें बांग्लादेश के रिशाद हुसैन, पाकिस्तान के उस्मान तारिक और अबरार अहमद शामिल थे.

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






