
बांग्लादेश-पाकिस्तान मैच में मैदान पर तमाशा... रन आउट होने पर बांग्लादेशी कप्तान से भिड़े सलमान आगा, VIDEO
AajTak
बांग्लादेशी टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सलमान अली आगा को रन आउट कर दिया, जिसके बाद मैदान पर हंगामा खड़ा हो गया. सलमान और मिराज के बीच जमकर बहस हुई. इस बहस में लिटन दास की भी एंट्री हुई. बाद में किसी तरह खिलाड़ियों को शांत कराया गया.
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 13 मार्च (शुक्रवार) को मीरपुर के शेए-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में आयोजित वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला विवादों से भरा रहा. इस मुकाबले में सलमान अली आगा के रन आउट होने के बाद जमकर बवाल हुआ. बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा को जिस तरह रन आउट किया, उसके बाद मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली.
यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में हुई. उस ओवर में मेहदी हसन मिराज की चौथी गेंद को मोहम्मद रिजवान ने गेंदबाज की दाईं ओर खेल दिया. गेंद को रोकने के लिए मिराज आगे बढ़े और अपने जूते से उसे रोक दिया. इसी दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद सलमान अली आगा क्रीज में लौटने की कोशिश कर रहे थे और दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की टक्कर हो गई.
गेंद सलमान अली आगा के पैरों के पास ही रुक गई और उस समय आगा क्रीज से बाहर थे. उन्हें लगा कि गेंद डेड हो चुकी है, इसलिए वह झुककर गेंद उठाने लगे ताकि उसे मेहदी हसन मिराज को वापस दे सकें. लेकिन मिराज ने तेजी दिखाते हुए गेंद को उठाया और अंडरआर्म थ्रो से स्टम्प्स पर मार दिया. आगा तब क्रीज से बाहर पाए गए.
मैदानी अंपायर तनवीर अहमद ने मामला तीसरे अंपायर के पास भेजा. विजुअल्स देखने के बाद थर्ड अंपायर ने फैसला सुनाया कि गेंद डेड नहीं थी और नियमों के मुताबिक मेहदी हसन मिरज का रन आउट करना पूरी तरह सही था. हालांकि इस फैसले से सलमान अली आगा काफी नाराज हो गए और उन्होंने मैदान पर ही मेहदी हसन मिराज से बहस शुरू कर दी.
रिजवान ने किया बीच-बचाव इस दौरान बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास भी बहस में शामिल हो गए. स्थिति इतनी गर्म हो गई कि मोहम्मद रिजवान को बीच-बचाव करना पड़ा और उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शांत कराया. गुस्से में सलमान अली आगा ने मैदान छोड़ते वक्त अपने ग्लव्स और हेलमेट भी जमीन पर फेंक दिए और पवेलियन की ओर जाते हुए लगातार नाराजगी जताते रहे.
इस रन आउट के बाद 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' को लेकर भी बहस शुरू हो गई है. नियमों के अनुसार मेहदी हसन मिराज का कदम सही था, लेकिन कई लोगों का मानना है कि यह खेल भावना के खिलाफ था. वैसे सलमान अली आगा की पहली प्राथमिकता क्रीज में लौटना होना चाहिए था, ना कि गेंद उठाने की कोशिश करना.

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






