
क्रिकेटर कुलदीप की शादी का जश्न मसूरी में शुरू, दुल्हन वंशिका संग थिरके... युजवेंद्र चहल ने लगाए ठुमके, रिंकू सिंह भी पहुंचे
AajTak
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी का जश्न उत्तराखंड के मसूरी में शुरू हो गया है. कुलदीप अपनी शादी के जश्न में वंशिका संग थिरकते हुए नजर आए. वहीं उनकी शादी के इस जश्न में युजवेंद्र चहल ने भी डांस किया. कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए रिंकू सिंह और टी दिलीप पहुंच गए हैं. वही एमएस धोनी और मोहम्मद सिराज के आने की भी उम्मीद है.
भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का जश्न शुरू हो गया है. कुलदीप इस समय उत्तराखंड के मसूरी में हैं, जहां उनका वंशिका संग शादी का जश्न शुरू हो गया है. गुरुवार को वह राजधानी देहरादून पहुंचे थे.
कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे. शादी की सभी रस्में मसूरी में आयोजित की जा रही हैं. 14 मार्च को मसूरी के प्रतिष्ठित होटल सवोय (Hotel Savoy) में शादी समारोह आयोजित हो रहा है.
Kuldeep Yadav and his wife Vanshika are very excited for their wedding both are dancing with happiness.😅❤️🔥 pic.twitter.com/ZREgVf58aO
कुलदीप की शादी से पहले उनके शादी के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. जहां वो अपनी होने वाली दुल्हन वंशिका संग डांस करते हुए नजर आए. वहीं कुलदीप के खास दोस्त युजवेंद्र चहल ने भी ठुमके लगाए.
मेहमानों की सुविधा के लिए होटल के करीब 80 कमरे बुक किए गए हैं. होटल परिसर के अंदर ही भव्य मंडप तैयार किया गया है, जबकि संगीत समारोह के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई है.
Kuldeep Yadav dancing with his best friend yuzvendra chahal at his haldi ceremony before his wedding.❤️🔥 There was a time when both of them together used to make the opposition’s middle order dance.🥺 pic.twitter.com/OuEvMEOMg4

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






