
अबरार पर तकरार... IPL में 18 साल से बाहर पाकिस्तानी खिलाड़ी, लेकिन काव्या मारन ने क्यों खरीदा?
AajTak
इंग्लैंड की 100 गेंदों वाली लीग The Hundred के ऑक्शन में भारतीय स्वामित्व वाली टीम Sunrisers Leeds द्वारा पाकिस्तान के स्पिनर Abrar Ahmed को 1.90 लाख पाउंड में खरीदना चर्चा का विषय बन गया. क्रिकेटिंग नजरिए से यह टीम की जरूरत के आधार पर लिया गया फैसला था, लेकिन भारत में इसे राष्ट्रीय भावना से जोड़कर देखा गया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
इंग्लैंड की 100 गेंदों वाली लीग 'द हंड्रेड' (The Hundred) के पुरुष खिलाड़ियों के ऑक्शन में एक ऐसा फैसला सामने आया, जिसने क्रिकेट जगत में चर्चा छेड़ दी. भारतीय स्वामित्व वाली टीम सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) ने पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को 1.90 लाख पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीद लिया.
क्रिकेट के लिहाज से देखें तो यह एक सामान्य रणनीतिक फैसला था. किसी भी फ्रेंचाइजी टीम का लक्ष्य अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर खिलाड़ियों को चुनना होता है. ...लेकिन भारत में इस खबर को केवल खेल के नजरिए से नहीं देखा गया. कई प्रशंसकों ने इसे भारत-पाकिस्तान संबंधों और राष्ट्रीय भावना से जोड़कर देखा, जिसके कारण सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर बहस शुरू हो गई.
क्यों बनी यह खबर इतनी संवेदनशील?
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट हमेशा से भावनाओं से जुड़ा विषय रहा है. दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों में लंबे समय से तनाव रहा है और इसका असर खेल पर भी पड़ा है. यही वजह है कि भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज कई सालों से नहीं खेली जा रही है.
फ्रेंचाइजी क्रिकेट के संदर्भ में भी यही स्थिति देखने को मिलती है. दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल (Indian Premier League) के पहले सीजन 2008 में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल हुए थे. उस समय सोहेल तनवीर, शाहिद आफरीदी, शोएब अख्तर जैसे बड़े नाम अलग-अलग टीमों के लिए खेले थे.
2008 में किस टीम में कितने पाकिस्तानी प्लेयर खेले?

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 चैम्पियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्पियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.






