
WhatsApp में आ रहा नया फीचर, मिलेगा Favorites बटन, सामने आ जाएंगी फेवरेट चैट और ग्रुप
AajTak
WhatsApp की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में हैं और इस ऐप पर लगातार नए-नए फीचर्स शामिल होते रहे हैं. अब इस कड़ी में एक नया फीचर शामिल होने जा रहा है, जिसका नाम Favorites – chats tab है. इसकी मदद से यूजर्स आसानी से अपनी पसंदीदा चैट्स और ग्रुप को एक्सेस कर सकेंगे. इसके लिए स्क्रीन पर एक डेडिकेटेड बटन मिलेगा. आइए WhatsApp के नए फीचर के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
WhatsApp पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है. पूरी दुनिया में इस ऐप के करोड़ों यूजर्स हैं. दरअसल, कंपनी लगातार अपने इस प्लेटफॉर्म पर नए-नए फीचर्स जारी करती है, जो यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं. अब इस प्लेटफॉर्म में नया फीचर शामिल होने जा रहा है, जिसका नाम Favorites – chats tab है.
WhatsApp के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट wabetainfo ने बताया कि मैसेजिंग ऐप पर जल्द ही एक नया फीचर आने वाला है, जिसका नाम Favorites – chats tab होगा, अभी यह डेवलपमेंट स्टेज में है.
Wabetainfo में बताया है कि WhatsApp एक कस्टम चैट फिल्टर फीचर पर काम कर रहा है, जो फेवरेट कॉन्टैक्ट और ग्रप पर काम करेगा. WhatsApp इसकी मदद से यूजर्स को सुविधा देगा कि वह अपनी सबसे जरूरी चैटिंग को आसानी से एक्सेस कर सके. अभी यह फीचर Android और IOS यूजर्स के लिए डेवलपमेंट स्टेज में है.
इस फीचर को बेहतर तरीके से समझाने के लिए एक स्क्रीनशॉट्स शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि यूजर्स को एक डेडिकेटेड फिल्टर मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से अपनी फेवरेट चैट पर पहुंच सकेगा.
यह भी पढ़ें: WhatsApp ने कहा 'हम इंडिया से चले जाएंगे', सरकारी नियम में तोड़ने को कहा गया है एनक्रिप्शन!
यूजर्स फेवरेट फिल्टर की मदद से चैट का चुनाव कर सकते हैं या फिर सेटिंग्स में जाकर वह फेवरेट चैट को मार्क कर सकते हैं. ऐसे में यूजर्स जैसे ही डेडिकेटेड फिल्टर फेवरेट पर क्लिक करेंगे, तो यूजर्स आसानी से अपनी पसंदीदा चैट पर पहुंच सकेंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












