
WhatsApp चैट्स पर लग जाएगा ताला, सीक्रेट कोड के बाद ही आएंगी नजर, क्या है नया फीचर?
AajTak
WhatsApp Secret Code: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर आपको कई सारे फीचर्स मिलते हैं. हाल फिलहाल में कंपनी ने कई प्राइवेसी फीचर्स अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़े हैं. इसमें चैट लॉक और दूसरे शामिल हैं. कंपनी एक और फीचर टेस्ट कर रही है, जो जल्द ही इस प्लेटफॉर्म पर आ सकता है. हम बात कर रहे हैं सीक्रेट कोड फीचर की. आइए जानते हैं ये फीचर कैसे काम करता है.
वॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. इस प्लेटफॉर्म पर आपको कई सारे फीचर्स मिलते हैं. यूजर्स एक्सपीरियंस को नया बनाए रखने के लिए कंपनी कुछ-कुछ वक्त पर अपने प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स जोड़ती रहती है. ऐसा ही एक नया फीचर WhatsApp Secret Code है.
कंपनी ने हाल में ही चैट लॉक फीचर को इंट्रोड्यूस किया था, जिसकी मदद से आप किसी चैट को कॉल कर सकते हैं. अब ब्रांड एक एडिशनल फीचर पर काम कर रहा है, जिसका नाम सीक्रेट कोड है. इस फीचर की मदद से यूजर्स चुनिंदा चैट्स के लिए एंट्री पॉइंट को ही हाइड कर सकते हैं.
जहां चैट लॉक फीचर की मदद से यूजर्स चैट्स को लॉक कर सकते हैं. वहीं सीक्रेट कोड फीचर चुनी हुई चैट्स के एंट्री पॉइंट्स को ब्लॉक कर देता है. इससे यूजर्स को सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर मिलती है. हालांकि ये फीचर WhatsApp Beta वर्जन पर ही उपलब्ध है. ये फीचर आपको WhatsApp Beta के Android version 2.23.24.20 पर मिलेगा.
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर देखने पड़ेंगे Ads, चैनल यूज करने के लिए देने होंगे पैसे, क्या है कंपनी का प्लान?
बीटा टेस्टर्स को लॉक चैट्स की लिस्ट में नया सेटिंग सेक्शन दिखेगा. इसकी मदद से यूजर्स लॉक चैट्स के एंट्री पॉइंट्स को हाइड कर सकते हैं. एक बार सीक्रेट कोड सेटअप करने के बाद यूजर्स को चैट लिस्ट में एंट्री पॉइंट नहीं दिखेगा. इन चैट्स को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को सीक्रेट कोड एंटर करना होगा.
अब सवाल आता है कि अगर यूजर्स सीक्रेट कोड भूल जाए, तो क्या होगा. कुछ बीटा यूजर्स ने इसका भी तोड़ खोज लिया है. प्राइवेसी सेटिंग में बदलाव करके यूजर्स लॉक्ड चैट्स को एक्सेस कर सकते हैं. यूजर्स को प्राइवेसी सेटिंग में जाकर लॉक्ड चैट्स की लिस्ट को रिमूव करना होगा और फिर उनका काम हो जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










