
Vivo V27 Pro Review: सेल्फी लवर्स के लिए एक स्टाइलिश फोन, परफॉर्मेंस भी बढ़िया
AajTak
Vivo V27 Pro Review: वीवो ने हाल में ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo V27 Pro लॉन्च किया है. इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. हैंडसेट स्टाइलिश लुक और डिजाइन के साथ आता है. इसमें 67W की चार्जिंग और 4600mAh की बैटरी दी गई है. क्या आपको ये फोन खरीदना चाहिए? आइए इस रिव्यू में जानते हैं इसका जवाब.
भारतीय बाजार में इस वक्त नए स्मार्टफोन्स की भरमार है. लगभग हर बजट में आपको सभी ब्रांड्स के कोई ना कोई ऑप्शन मिल जाएंगे. एक सेगमेंट ऐसा है, जिसमें कंपटीशन तेजी से बढ़ रहा है. मैं बात कर रहा हूं, प्रीमियम मिड रेंज सेगमेंट की. इस बजट में आपको लगभग सभी ब्रांड्स के फोन्स नजर आएंगे.
मैं खुद भी इस सेगमेंट को बेस्ट वैल्यू मानता हूं. खैर इस सेगमेंट में Vivo ने अपना नया डिवाइस लॉन्च कर दिया है, जो आकर्षक फीचर्स के साथ आता है. Vivo V27 Pro स्टाइलिश डिजाइन, बेहतरीन कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है. तो क्या ये अपने सेगमेंट का बेस्ट फोन है. इस रिव्यू में फोन के प्लस और माइनस दोनों पॉइंट्स पर चर्चा करेंगे.
डिस्प्ले- AMOLEDऑपरेटिंग सिस्टम- Android 13 पर बेस्ड Funtouch 13चिपसेट- MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर कैमरा- 50MP + 8MP + 2MP रियर, 50MP कैमरा बैटरी- 4600mAh, 66W चार्जिंग
Vivo V27 Pro में कंपनी ने सबसे ज्यादा डिजाइन पर फोकस किया है. फोन की एक बड़ी खासियत ये भी है कि काफी पतला और लाइट वेट है. इसकी थिकनेस 7.33mm है. रियर पैनल प्लास्टिक का है, लेकिन इसे टेक्स्चर फिनिश दी गई है. रियर साइड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके साथ राउंड LED फ्लैश लाइट मिलती है, जो इसके डिजाइन को दूसरों से अलग बनाती है.
इसमें कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो एक बार फिर ट्रेंड में है. इसके अलावा राइट साइड में ही पावर बटन्स और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं. कंपनी ने इसका वेट बैलेंस भी अच्छा किया है. स्टाइलिश डिजाइन वाला ये स्मार्टफोन 182 ग्राम का है. कुल मिलाकर इसका डिजाइन लोगों का ध्यान खींचता है.
स्मार्टफोन में 6.78-inch का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है. हालांकि, इसमें आपको Dolby Vision का सपोर्ट नहीं मिलता है. व्यूइंग एंगल्स की बात करें तो स्मार्टफोन में कोई दिक्कत नहीं मिलती है. इस पर कलर भी काफी वाइब्रेंट आते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










