
Virender Sehwag 309 vs Pakistan: जब वीरेंद्र सहवाग के चौके-छक्कों से थर्रा उठा था पाकिस्तान, रचा था ये अनोखा कीर्तिमान
AajTak
टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने आज ही के दिन मुल्तान के मैदान पर इतिहास रचा था. तब सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की यादगार पारी खेली थी. इस तिहरे शतक ने सहवाग को 'मुल्तान का सुल्तान' बना दिया.
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 29 मार्च का दिन काफी स्पेशल है. 20 साल पहले यानी 2004 में इसी दिन भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रच दिया था. सहवाग ने तब पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की यादगार पारी खेली थी. इस तिहरे शतक ने सहवाग को 'मुल्तान का सुल्तान' बना दिया. साथ ही वीरू ने टेस्ट क्रिकेट को भी वनडे स्टाइल में खेलने की अपनी छवि से पूरे क्रिकेट जगत को वाकिफ कराया.
राहुल द्रविड़ ने की थी उस मैच में कप्तानी
बता दें कि उस साल भारतीय टीम तीन टेस्ट और पांच वनडे मुकाबले खेलने के लिए पाकिस्तान के ऐतिहासिक दौरे पर गई थी. दौरे का आगाज ही मुल्तान से हुआ, जहां टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. मुल्तान टेस्ट मैच में सौरव गांगुली नहीं खेल पाए थे और उनकी अनुपस्थिति में राहुल द्रविड़ ने कप्तानी संभाली.
राहुल द्रविड़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टेस्ट मैच के पहले दिन (28 मार्च) भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार बैटिंग की. वीरेंद्र सहवाग ने आकाश चोपड़ा के साथ मिलकर 39.4 ओवरों में 160 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. हालांकि इस पार्टनरशिप में चोपड़ा का योगदान महज 42 रनों का था. जब चोपड़ा आउट हुए तब तक सहवाग अपना शतक पूरा कर चुके थे. सहवाग ने तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की बॉल पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया था.
आकाश चोपड़ा के बाद कप्तान राहुल द्रविड़ (6) जरूर सस्ते में आउट हो गए, लेकिन वीरेंद्र सहवाग के इरादे कुछ और ही थे और उन्होंने रनों की बारिश जारी रखी. सहवाग को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का साथ मिला. दोनों ही खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया और जमकर रन बटोरे. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 2 विकेट पर 356 रन बना डाले. इनमें से 228 रन तो अकेले सहवाग के बल्ले से निकले थे.
मुश्ताक की गेंद पर लगाया गया वो यादगार सिक्स...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









