
Virat Kohli Wilfred Rhodes: कोहली तो कुछ भी नहीं... ये खिलाड़ी 30 साल तक क्रिकेट खेल चुका, सचिन भी पीछे
AajTak
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज (18 अगस्त) इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं. कोहली ने 15 साल पहले यानी 2008 में आज ही के दिन श्रीलंका के खिलाफ दांबुला वनडे से डेब्यू किया था. मगर क्रिकेट जगत में एक ऐसा भी दिग्गज रहा है, जिसने 30 साल क्रिकेट खेला था. आइए जानते हैं इस दिग्गज के बारे में...
Virat Kohli Wilfred Rhodes: क्रिकेट जगत के किंग माने जाने वाले विराट कोहली के लिए शुक्रवार (18 अगस्त) का दिन खास रहा. कोहली ने इसी दिन इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं. कोहली ने 15 साल पहले यानी 2008 में इसी दिन श्रीलंका के खिलाफ दांबुला वनडे से डेब्यू किया था. क्रिकेट में 15 साल पूरे होने के इस खास मौके पर फैन्स, रिश्तेदारों और कई दिग्गजों ने कोहली को बधाई दी है.
कोहली को भी इस खास मौके पर भगवान याद आए. उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट शेयर की है. कोहली ने अपना एक फोटो शेयर किया, जिसमें वो ऊपर उंगली दिखाते नजर आ रहे हैं. कोहली ने फोटो के साथ पोस्ट में हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की. साथ ही लिखा- हमेशा के लिए आभारी.
30 साल क्रिकेट खेलने वाला एकमात्र प्लेयर
मगर इसी बीच हम आपको एक ऐसा रिकॉर्ड बताने वाले हैं, जिसे जानकर कोहली और उनके फैन्स भी चौंक जाएंगे. दरअसल, क्रिकेट जगत में एक ऐसा भी दिग्गज रहा है, जिसने 10 या 20 नहीं, बल्कि 30 सालों से ज्यादा समय तक क्रिकेट खेला था.
कोहली के 15 साल... क्रिकेट में मचाया कोहराम, फोटोज में देखें सफर
यह पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इंग्लैंड के विल्फ्रेड रोड्स थे. उनका जन्म 29 अक्टूबर 1877 को हुआ था. रोड्स ने जून 1899 में यानी 22 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट मैच खेला था. 22 की उम्र में अपना सफर शुरू करने वाले रोड्स ने आखिरी मैच 52 साल और 165 दिन की उम्र में खेला था. वह टेस्ट मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










