
Virat Kohli Test Captaincy: ‘रूट नहीं, कोहली बेहतर कप्तान, पंत को सपोर्ट करना मास्टरस्ट्रोक’, AUS दिग्गज की दो टूक
AajTak
विराट कोहली अब तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी से हट चुके हैं. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान चैपल ने विराट कोहली और जो रूट की कप्तानी की तुलना की है.
Virat Kohli Test Captaincy: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रहे इयान चैपल ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. इयान चैपल का कहना है कि विराट कोहली शानदार कप्तान रहे हैं, जो पूरी टीम को साथ लेकर चले. वहीं, उन्होंने इंग्लिश कैप्टन जो रूट की भी बात की और कहा कि वह सिर्फ एक अच्छे बल्लेबाज हैं, कप्तान नहीं. इयान चैपल ने कहा कि विराट कोहली और जो रूट की कप्तानी का तरीका पूरी तरह से अलग है, अगर विराट की बात करें तो ऋषभ पंत की डेवलेपमेंट सबसे बड़ा उदाहरण है. विराट कोहली ने विदेशी धरती पर अपनी टीम को ऐसी जीत दिलवाई, जहां कोई कप्तान नहीं पहुंच पाया. इयान चैपल ने कहा कि विराट कोहली ने सौरव गांगुली, एमएस धोनी की विरासत को बिल्कुल सही तरीके से आगे बढ़ाया. वह सात साल तक अपनी टीम को कंधे पर उठाकर चलते रहे. इयान चैपल ने कहा कि विराट कोहली की सबसे बड़ी सफलता ऋषभ पंत को एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सपोर्ट करना है, यही सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












