
Virat Kohli, India vs South Africa: विराट कोहली पर मंडराया ये खतरा... नए साल के इस रिकॉर्ड ने बढ़ाया टीम मैनेजमेंट का सिरदर्द
AajTak
भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा और निर्णायक टेस्ट मैच आज (3 जनवरी) से केपटाउन में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में इस बार भी रोहित शर्मा की कप्तानी में सीरीज जीत का सपना तो अधूरा रह जाएगा, पर सीरीज बराबर करने का मौका जरूर है.
Virat Kohli, India vs South Africa 2nd Test: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (3 जनवरी) से केपटाउन में खेला जाएगा. सीरीज में मेजबान अफ्रीकी टीम 1-0 से आगे है. उसने पहला मुकाबला पारी और 32 रनों के अंतर से जीता था.
ऐसे में भारतीय टीम के लिए दूसरा टेस्ट बेहद अहम है. यदि भारतीय टीम यह मैच जीतती है, तो वो सीरीज 1-1 से बराबर करने में सफल रहेगी. मगर दूसरे टेस्ट में विराट कोहली का एक खराब रिकॉर्ड भारतीय टीम की जीत में आड़े आ सकता है.
कोहली के इस रिकॉर्ड ने बढ़ाया सिरदर्द
यही वो रिकॉर्ड है, जिसने टीम मैनेजमेंट का सिरदर्द भी बढ़ा दिया होगा. बता दें कि विराट कोहली ने सीरीज के पहले टेस्ट यानी सेंचुरियन मैच की दोनों पारियों में 38 और 76 रनों की पारी खेली थी. यानी की कोहली अभी अच्छी लय में दिख रहे हैं. मगर एक रिकॉर्ड उनके खिलाफ जा रहा है, जिसने टीम का सिरदर्द बढ़ाया है.
अफ्रीका के खिलाफ कोहली का ये रिकॉर्ड
दरअसल, कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब भी किसी साल का पहला टेस्ट मैच खेला है, तो उसमें उनका बल्ला एकदम खामोश ही रहा है. यही एक रिकॉर्ड है, जो उनके खिलाफ जा रहा है. कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक 2 बार साल का पहला टेस्ट मैच खेला है. इस दौरान 4 पारी में कोहली के बल्ले ने सिर्फ एक बार ही 50 का आंकड़ा पार किया.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










