
Virat Kohli, IND vs ENG Test Series: भारतीय टीम को तगड़ा झटका... अगले दो टेस्ट भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली!
AajTak
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रही है. शुरुआती 2 मैच के बाद सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. जबकि आखिरी 3 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना अभी बाकी है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. विराट कोहली सीरीज के अगले दो टेस्ट मैच से भी बाहर रह सकते हैं.
Virat Kohli, IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रही भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लगने वाला है. शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर रहने वाले विराट कोहली अब भी ब्रेक पर ही रह सकते हैं. कोहली का यह ब्रेक बढ़ सकता है और वो सीरीज के अगले दो टेस्ट मैच से भी बाहर रह सकते हैं.
ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है. उसके मुताबिक, कोहली एक बार फिर निजी कारणों अगले दो मुकाबलों से बाहर रहेंगे. बता दें कि शुरुआती 2 मैच के बाद सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है.
सीरीज के आखिरी मैच में उतरेंगे कोहली
जबकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी 3 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना अभी बाकी है. भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से खेला जाएगा. यह मैच राजकोट में होगा. इसके बाद चौथा मुकाबला रांची में होना है.
सीरीज का यह चौथा मैच 23 फरवरी से खेला जाएगा. जबकि सीरीज का आखिरी और पांचवां टेस्ट मुकाबला 7 मार्च से खेला जाएगा. यह मुकाबला धर्मशाला में होना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली इस आखिरी मैच में वापसी कर सकते हैं.
निजी कारणों से शुरुआती 2 मैच भी नहीं खेले थे

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











