
Virat Kohli Asia Cup: सौरव गांगुली ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले-उन्हें अपने लिए रन...
AajTak
विराट कोहली के फॉर्म को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोहली को लेकर बडा़ बयान दिया है. गांगुली ने कहा है कोहली को सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि अपने लिए भी रन बनाने की जरूरत है. 33 साल के विराट कोहली ने जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे के बाद से ब्रेक पर थे और अब एशिया कप में उनपर निगाहें रहने वाली हैं.
विराट कोहली के फॉर्म को लेकर क्रिकेट जगत में बहस छिड़ी हु्ई है. अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोहली को लेकर बडा़ बयान दिया है. गांगुली ने कहा है कि विराट कोहली को सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि अपने लिए भी रन बनाने की जरूरत है. कोहली साल 2019 में ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में शतक जड़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तिहरे अंकों में नहीं पहुंच पाए हैं.
कोहली के फॉर्म में लौटने की उम्मीद: गांगुली
अब कोहली शनिवार से शुरू हो रहे एशिया कप के जरिए फिर से पुरानी लय को हासिल करने की कोशिश करना चाहेंगे. गांगुली ने कोलकाता में पीटीआई से कहा, उन्हें (कोहली) न केवल भारत के लिए बल्कि खुद के लिए रन बनाने की जरूरत है. उम्मीद है कि यह उनके लिए अच्छा सत्र होगा. हम सभी को विश्वास है कि वह लय में वापस आएंगे.'
भारत के सबसे सफल कप्तानों में एक रहे गांगुली ने कहा, 'मुझे यकीन है कि जैसे हम सब उनके शतक का इंतजार कर रहे हैं वह भी उसके लिए उतनी ही मेहनत कर रहे होंगे. टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज के पास समय कम होता है ऐसे में शतक लगने की संभावना कम हो जाती है लेकिन उम्मीद है कि कोहली के लिए यह सफल सत्र होगा.' 33 साल के विराट कोहली ने जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे के बाद एक महीने के ब्रेक पर थे.
कोहली का हालिया फॉर्म काफी खराब
इस दौरान भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में सीमित ओवरों की सीरीज खेली जिसमें कोहली ने भाग नहीं लिया था. पिछली पांच पारियों में कोहली का सर्वोच्च स्कोर 20 रन रहा है जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बनाया. आईपीएल 2022 में वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे. उन्होंने आईपीएल के इस सत्र में 16 मैचों में 22.73 की औसत से 341 रन बनाए.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











