
Virat Kohli and Babar Azam: 'विराट कोहली मेरे दिल के बहुत करीब है', पाकिस्तानी कोच सकलैन मुश्ताक ने बाबर आजम से तुलना पर कहा
AajTak
विराट कोहली ने हाल ही में एशिया कप 2022 सीजन में अपने करियर का 71वां इंटनरेशनल शतक लगाया है. ऐसे में एक बार फिर कोहली के साथ पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम की तुलना होने लगी है. इसी सवाल पर पाकिस्तान टीम के कोच सकलैन मुश्ताक ने कहा कि विराट कोहली उनके दिल के बेहद करीब हैं...
Virat Kohli and Babar Azam: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप 2022 सीजन में शतक लगाते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है. यह उनके करियर का 71वां इंटनरेशनल शतक है. इसी के साथ एक बार फिर कोहली के साथ पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम की तुलना होने लगी है.
ऐसा ही एक सवाल पाकिस्तान टीम के कोच सकलैन मुश्ताक से पूछा गया. इस पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सकलैन ने बाबर आजम का नाम लिया और उन्हें बेहतर बताया. साथ ही कहा कि विराट कोहली उनके दिल के बेहद करीब हैं.
मुश्ताक ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात की. इस दौरान उनसे बाबर और कोहली में से किसी एक को चुनने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल, मैं बाबर ही कहूंगा... लेकिन विराट कोहली मेरे दिल के बहुत करीब है.'
जयसूर्या और उनके बेटे को कोहली पसंद हैं
हाल ही में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज प्लेयर सनथ जयसूर्या से भी किसी प्रोग्राम में बाबर और कोहली में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया था. तब उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया था. उन्होंने यह भी कहा था कि कोहली उनके साथ-साथ उनके बेटे के भी फेवरेट हैं. जयसूर्या ने कहा था, 'मैं विराट कोहली को पसंद करता हूं. वह मेरे पसंदीदा प्लेयर हैं. मेरे साथ-साथ मेरे बेटे के भी बहुत फेवरेट हैं.'
कोहली ने की थी बाबर की जमकर तारीफ

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










