
Virat Kohli: विराट कोहली की सफलता के पीछे इन तीन लोगों का हाथ, बोले- चेहरे और नाम याद रखना
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पुरानी फॉर्म में लौट चुके हैं. वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए कोहली का शानदार फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत हैं. श्रीलंका सीरीज की समाप्ति केे बाद विराट कोहली ने टीम इंडिया से जड़े उन तीन लोगों की तारीफ की हैं जिनके चलते खिलाड़ियों की प्रैक्टिस अच्छे से होती है.
विराट कोहली अपने पुराने फॉर्म में लौट चुके हैं. कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो मौकों पर शतकीय पारियां खेलीं. इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में भी शतक जड़ा था. कोहली का प्रचंड फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत हैं. वैसे भी इस साल अक्टूबर-नंवबर में भारतीय जमीन पर वनडे विश्व कप भी आयोजित होना है, जहां कोहली पर सबकी निगाहें होंगी.
अब विराट कोहली ने टीम इंडिया से जड़े उन तीन लोगों की तारीफ की है जिनके चलते टीम इंडिया के खिलाड़ियों की प्रैक्टिस अच्छे से होती है. ये तीन शख्स हैं रघु, नुवान और दयानंद गरानी. तीनों ही बतौर थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट टीम इंडिया से जुड़े हुए हैं. विराट कोहली ने गिल को दिए इंटरव्यू में तीनों का जिक्र किया.
क्लिक करें- सफल सर्जरी के बाद ऋषभ पंत को याद आए 'देवदूत', फोटो शेयर कर जताया आभार
वे हमें नेट्स में चुनौती देते हैं: कोहली
कोहली ने कहा, 'रघु को तो आप सब जानते ही हैं, हमने उनके बारे में बहुत कुछ बोला है. फिर नुवान जो श्रीलंका से हैं, लेकिन वह अब भारतीय ज्यादा हैं. और दया... वह कुछ साल पहले शामिल हुए थे और अब टीम का अभिन्न अंग हैं. मेरी राय में उन्होंने हमें हर रोज विश्व स्तरीय अभ्यास दिया है. वे हमें नेट्स में उसी तरह चुनौती देते हैं जैसे कोई तेज गेंदबाज हमें 145 या 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाज कर रहा हो और वे हमेशा हमें आउट करने की कोशिश करते हैं.'
विराट कहते हैं, 'कभी-कभी यह तेजी से लगता है, लेकिन मेरे करियर में इन्होंने काफी अंतर पैदा किया है. मैं पहले जैसा क्रिकेटर था और आज जिस तरह का हूं, उसका बहुत सारा श्रेय इस बात को जाता है कि कैसे इन लोगों ने हमें नियमित रूप से अभ्यास कराने में मदद की. उनका योगदान अविश्वसनीय रहा है. आप लोगों को इनका चेहरा और नाम याद रखना चाहिए क्योंकि हमारी सफलता के पीछे इन्हीं लोगों का बहुत बड़ा हाथ होता है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









