
Virat Kohli मतलब क्रिकेट रिकॉर्ड्स, अब तक इन 5 मामलों में टॉप पर काबिज हैं कोहली, जानिए Record
AajTak
विराट कोहली की भारतीय टीम की टी-20 और वनडे कप्तानी से विदाई हो गई है. BCCI ने उन्हें आनन-फानन में बर्खास्त कर रोहित शर्मा को कमान सौंप दी है. हालांकि टेस्ट फॉर्मेट में अब कोहली ही कप्तान रहेंगे....
वर्तमान समय में क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार विराट कोहली की भारतीय टीम की टी-20 और वनडे कप्तानी से विदाई हो गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें आनन-फानन में बर्खास्त कर रोहित शर्मा को कमान सौंप दी है. हालांकि टेस्ट फॉर्मेट में अब कोहली ही कप्तान रहेंगे.
टी-20 फॉर्मेट में विराट कोहली का जब बल्ला चलता है, तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की लय बिगड़ जाती है. कोहली टी-20 फॉर्मेट में सबसे पहले 3 हजार रन बनाने वाले प्लेयर भी बने थे. हालांकि इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने का रिकॉर्ड अब भी कोहली के ही नाम है. उनके बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम हैं, जिन्होंने 5 बार यह उपलब्धि हासिल की.
टी-20 फॉर्मेट में ही विराट कोहली का अब तक का करियर एवरेज 52.04 है. इसी के साथ वे 50 से ज्यादा का औसत रखने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं. कोहली ने अब तक टी-20 में 3227 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में कोहली के बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान है, जिनका करियर औसत अब तक 49.51 है. रिजवान ने अब तक 1436 रन बनाए हैं.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










