
Virat Kohli: किससे है मुकाबला? पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शेयर की लेटेस्ट फोटो
AajTak
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज में ये पहली बार होगा विराट कोहली जब रोहित शर्मा की अगुवाई में खेलेंगे. सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली ने एक खास तस्वीर साझा की है.
Virat Kohli: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच जल्द ही सीरीज़ शुरू होने वाली है. 6 फरवरी से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. भारत के लिए ये सीरीज कई मायने में खास है, नए फुल टाइम कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में ये पहली सीरीज़ होगी. पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी महामुकाबले के लिए कमर कस ली है. रविवार को विराट कोहली ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह शीशे के सामने खड़े हैं. विराट कोहली ने शानदार कैप्शन देते हुए लिखा कि हमेशा आपका मुकाबला आपसे ही होता है. Its always you vs you. pic.twitter.com/9zBG8O95Qp

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












