
Viral Video: पाकिस्तानी प्लेयर पर भी 'पुष्पा' का चढ़ा खुमार! राशिद खान संग किया श्रीवल्ली गाने पर डांस
AajTak
अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा मूवी का खुमार दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. पिछले साल दिसंबर में रिलीज होने के बाद इस मूवी के डॉयलॉग्स हर किसी के जुबां पर है. वॉर्नर, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या जैसे कई क्रिकेटर्स अल्लू अर्जुन की नकल उतार चुके हैं. यही नहीं, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी पुष्पा मूवी ने धूम मचाई हुई है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और अफगानी स्पिनर राशिद खान श्रीवल्ली गाने के हुक स्टेप को कॉपी कर रहे हैं. राशिद खान ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया है. राशिद ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'कोई चश्मा नहीं पहना है लेकिन ट्रेंड के साथ फिर भी जा रहा हूं.'

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











