
VIDEO: कौन है जो टीम को हंसाता है? PM मोदी ने पूछा सवाल, क्रांति गौड़ ने लिया जेमिमा रोड्रिग्स का नाम, फिर...
AajTak
वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पीएम नरेंद्र मोदी की बुधवार को मुलाकात हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने टीम से कई सवाल पूछे. पीएम ने इस दौरान टीम इंडिया से यह भी पूछा कि आखिर वो कौन है, जो इस टीम को हंसाता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वनडे वर्ल्ड कप चैम्पियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बुधवार को मुलाकात हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सफर पर बात की. वहीं पीएम मोदी ने टीम से कई इस दौरान कई सवाल भी पूछे. एक सवाल तो ऐसा था, जिस पर सभी लोग ठहाके लगाने लगे.
पीएम मोदी ने इस दौरान हेड कोच अमोल मजूमदार, कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़ से बात की. पीएम मोदी ने इस दौरान सवालों के दौर में एक सवाल यह भी पूछा कि आखिर इस टीम में कौन है जो हंसाता है?
VIDEO: जब पीएम मोदी ने पूछा, कौन जो टीम इंडिया को हंसाता है (6:25 सेकंड) PM मोदी के इस सवाल पर क्रांति गौड़ ने तपाक से कहा-जेमी (जेमिमा रोड्रिग्स) दी हैं ना... इस पर जेमिमा ने हैरानी भरे अंदाज में कहा- मैं... फिर उन्होंने कहा कि सर मेरे अलावा हरलीन देओल भी हैं, जो टीम को साथ लाने में कोशिश करती हैं. यह भी पढ़ें: भगवान राम और हनुमान का जिक्र, अमनजोत का जगलिंग कैच... PM मोदी ने हरमन ब्रिगेड से क्या-क्या बातें कीं, VIDEO
हरलीन ने भी जेमिमा की बातों पर हामी भरते हुए कहा- हां सर, टीम में कुछ लोग ऐसे होने चाहिए जो माहौल को लाइट रखे. मुझे अच्छा लगता है जब मेरे आसपास लोग खुश रहे. यह भी पढ़ें: '...तो ट्रोलिंग सेना पीछे पड़ गई', पीएम मोदी ने क्यों किया वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की 3 हार का जिक्र? VIDEO
इस पर तुरंत पीएम मोदी ने कहा तो यहां भी आपने कुछ किया होगा? इस पर हरलीन ने कहा-नहीं सर, इन लोगों ने मुझे डांट दिया था. और कहा था कि तुम शांत रहो. हरलीन की यह यह बात सुनते PM मोदी समेत टीम इंडिया के कई सदस्य हंसने लगे.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










