
Vida VX2 Go: 90 पैसे का खर्च... 100 किमी रेंज! हीरो ने 60 हजार में लॉन्च किया धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर
AajTak
VIDA VX2 Go में कंपनी ने 3.4 kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया है. कंपनी का कहना है कि, इस स्कूटर में रेंज, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट तीनों पर खासा ध्यान दिया गया है. ताकि ये ज्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन बन सके.
हीरो मोटोकॉर्प ने आज अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA Evooter VX2 पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया वेरिएंट पेश किया है. कंपनी ने आज बाजार में VX2 Go को नए 3.4 kWh बैटरी पैक वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है. इसे केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने लॉन्च किया, जो सरकार के “ग्रीन मोबिलिटी” मिशन को नई गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
VIDA Evooter VX2 को कंपनी ने इसी साल जुलाई में लॉन्च किया था, जिसे ग्राहकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है. अब कंपनी ने इसके नए VX2 Go 3.4 kWh वेरिएंट को बेहतर रेंज और स्मार्ट फीचर्स के साथ पेश किया है. कंपनी का कहना है कि, इस स्कूटर में रेंज, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट तीनों पर खासा ध्यान दिया गया है, ताकि यह ग्राहकों के लिए एक प्रैक्टिकल विकल्प बन सके.
नया Evooter VX2 Go में कंपनी ने 3.4 kWh की क्षमता का डुअल रिमूवेबल बैटरी सिस्टम दिया है. कंपनी का दावा है कि ये बैटरी पैक सिंगल चार्ज में स्कूटर को 100 किलोमीटर की रियल-वर्ल्ड रेंज देने में सक्षम है. इसका इलेक्ट्रिक मोटर 6 kW की पीक पावर और 26 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है और इसमें दो राइडिंग मोड (इको और राइड) दिए गए हैं, जिससे राइडर जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस चुन सकता है.
डिजाइन की बात करें तो यह पूरी तरह इंडियन कस्टमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें फ्लैट फ्लोरबोर्ड, बड़ी सीट, 27.2 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और सस्पेंशन सेटअप दिया गया है जो न केवल कम्फर्टेबल राइड देता है. बल्कि इसके काफी प्रैक्टिकल भी बनाता है.
हीरो मोटोकॉर्प के चीफ बिजनेस ऑफिसर, कौसल्या नंदकुमार ने कहा, “VIDA हमेशा प्रगति का प्रतीक रहा है. हमारा टार्गेट इनोवेशन और फंक्शनलिटी को मिलाकर इंडियन राइडर्स के जीवन को बेहतर बनाना है. नया VX2 Go उन लोगों के लिए है जो अपने डेली राइड में ज्यादा रेंज, एफिशिएंसी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं.”
VIDA का ये स्कूटर बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के जरिए भी बिक्री के लिए उपलब्ध है. ये एक तरह का सब्सक्रिप्शन मॉडल है, जिसमें ग्राहक को बैटरी खरीदनी नहीं पड़ती, बल्कि वे इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं. जिससे शुरुआती लागत घटती है और चार्जिंग व मेंटेनेंस आसान हो जाता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








