
Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के 'बालक' को कब मिलेगा मौका? IPL में उतरते ही रच देगा इतिहास
AajTak
14 साल के वैभव सूर्यवंशी बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वैभव ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू इसी साल जनवरी में मुंबई के खिलाफ किया था. वैभव ने बिहार के लिए अब तक 5 फर्स्ट क्लास, 6 लिस्ट-ए और एक टी20 मैच खेले हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. 2008 सीजन की चैम्पियन टीम राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में अबतक 7 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उसे महज 2 मैचों में जीत मिली और 5 में हार का सामना करना पड़ा. अब राजस्थान रॉयल्स को अपना 8वां मुकाबला 19 अप्रैल (शनिवार) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेलना है. यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.
14 साल के वैभव डेब्यू के लिए तैयार!
इस मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स अपनी टीम में कुछ फेरबदल कर सकती है. राजस्थान की टीम में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी भी हैं, जो मैदान पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. वैभव को अब तक आईपीएल में डेब्यू का मौका नहीं मिला है. लेकिन वो नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे हैं. वैभव ने हाल ही में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ जैसी बैटिंग की, उससे ये इंग्लिश तेज गेंदबाज भी हैरान रह गया था.
जोफ्रा आर्चर की तूफानी रफ्तार से वैभव सूर्यवंशी बिल्कुल नहीं घबराए थे. उन्होंने आर्चर के खिलाफ कट, पुल और अन्य शॉट लगाए. इस दौरान जोफ्रा बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव को सिर्फ एक बार मात दे पाए. अब देखना होगा कि वैभव आईपीएल में आज डेब्यू करते हैं या नहीं.
राजस्थान रॉयल्स का इतिहास बताता है कि वो युवा खिलाड़ियों को मौका देने से कभी नहीं डरती. पहले सीजन में उसने रवींद्र जडेजा और यूसुफ पठान जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया था. उस समय ये दोनों क्रिकेट की दुनिया में बड़े नाम नहीं थे. हालांकि दोनों ने शानदार प्रदर्शन करके टीम को आईपीएल चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. फिर राजस्थान रॉयल्स ने आगे चलकर संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और यहां तक कि जोफ्रा आर्चर पर भी भारी निवेश किया है.
वैभव से टीम के हेड कोच को काफी उम्मीदें

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











