
Vadodara: ड्रामा आर्टिस्ट प्राची मौर्य मर्डर केस में वसीम मलिक दोषी करार, उम्रकैद की सजा
AajTak
प्राची मौर्य मर्डर केस में एडिशनल सेशन कोर्ट ने आरोपी वसीम मलिक को दोषी करार दिया है. ड्रामा आर्टिस्ट प्राची मौर्य की हत्या अप्रैल, 2019 में गला दबाकर की गई थी.
वडोदरा की ड्रामा आर्टिस्ट प्राची मौर्य मर्डर केस में एडिशनल सेशन कोर्ट के जज पी.एम. उनादकट ने आरोपी वसीम मालिक को दोषी माना है और उम्रकैद की सजा सुनाई है. प्राची और वसीम के बीच प्रेम संबंध थे. ब्रेकअप के बाद आरोपी वसीम ने प्राची की गला दबाकर हत्या कर दी.
दरअसल, यह मामला अप्रैल, 2019 का है. जहां सुबह वडोदरा के यूनाइटेड गरबा ग्राउंड के पास प्राची मौर्य की शव मिला था. प्राची अपोलो स्टूडियो में बतौर ड्रामा आर्टिस्ट काम करती थी . वह 24 अप्रैल 2019 को दोपहर 2.30 बजे वडोदरा से खंभात ड्रामा शो के लिए गई थी. शो रात दस बजे समाप्त होने के बाद वडोदरा के लिए रवाना हो गई. रात में वडोदरा पहुंचने के बाद प्राची का एक साथी अंकित शर्मा उनको छोड़ने घर जा रहा था.
उसी वक्त वसीम (प्राची का बॉयफ्रेंड) आ गया है और प्राची से झगड़ा करने लगा. कहासुनी के बाद प्राची ने अंकित को वहां से जाने को बोल दिया. इसके बाद वसीम ने प्राची का गला दबाकर हत्या कर दी थी. सुबह आठ बजे प्राची की लाश को स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को खबर दी. पुलिस ने जांच शुरू की और हत्यारे वसीम को पकड़ लिया था. पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की.
यह केस कोर्ट में चला और सरकारी वकील पी. एन. परमार ने दलील दी थी. बातचीत में सरकारी वकील परमार ने बताया कि वसीम लाश छोड़ कर भाग गया था. लेकिन जब उसको याद आया कि मोबाइल प्राची के पास है, तब वो वापस आया. वहां प्राची की सांस चल रही थी. यह देखकर आरोपी वसीम ने फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को छुपा दिया.
यानी वसिम का इरादा जान से मार डालना ही था. इसके अलावा पुलिस ने सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन और अन्य सबूत इकट्ठे किए थे. जो कोर्ट में पेश किये गए. इन सबूतों और सरकारी वकील की दलीलों को मानते हुए कोर्ट ने आरोपी वसीम को उम्रकैद की सजा सुनाई.
इनपुट-: (दिग्विजय पाठक)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










