
तमिलनाडु: विधानसभा में राज्यपाल का वॉकआउट, सरकार का अभिभाषण पढ़ने से कर दिया इनकार
AajTak
तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल आरएन रवि ने सरकार का अभिभाषण पढ़ने से इनकार करते हुए वॉकआउट कर दिया. CM स्टालिन ने इसे सदन की गरिमा का अपमान बताया और संविधान संशोधन की बात कही. ताजा स्थिति से राजभवन और सरकार के बीच टकराव तेज हो गया.
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में सरकार द्वारा तैयार पारंपरिक अभिभाषण को पढ़ने से इनकार कर दिया और सदन से वॉकआउट कर दिया. राज्यपाल ने राज्य सरकार के टेक्स्ट में 'भ्रामक बयानों' और 'निराधार दावों' का हवाला देते हुए इसे पढ़ने के बजाय बीच में ही छोड़ दिया. साल 2023 से अब तक यह लगातार चौथी बार है जब राज्यपाल ने इस तरह वॉकआउट किया है. विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु द्वारा राज्यपाल से सरकार के मूल टेक्स्ट पर टिके रहने की गुजारिश के बाद विवाद बढ़ गया.
मुख्यमंत्री और द्रमुक (DMK) अध्यक्ष एमके स्टालिन ने इस घटना को सदन की गरिमा का अपमान बताया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी समान विचारधारा वाले दलों के सहयोग से संसद में संविधान संशोधन की कोशिश करेगी, जिससे विधानसभा में राज्यपाल के जरूरी अभिभाषण के प्रावधान को हटाया जा सके.
स्पीकर ने बाद में सरकार का तैयार भाषण पढ़ा, जिसके विरोध में अन्नाद्रमुक (AIADMK) और पीएमके (PMK) जैसे विपक्षी दलों ने भी कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन से वॉकआउट किया.
राजभवन बनाम राज्य सरकार...
राज्यपाल के सदन से जाने के तुरंत बाद राजभवन ने एक बयान जारी करके सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. राजभवन ने दावा किया कि विधानसभा में राज्यपाल का माइक बंद कर दिया गया था और राष्ट्रगान का अपमान किया गया. राज्यपाल का कहना है कि सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होना चाहिए, जबकि सरकार की परंपरा पहले तमिल गान और अंत में राष्ट्रगान बजाने की है. मंत्री एस. रघुपति ने राज्यपाल के माइक बंद करने के दावे को 'झूठ' करार दिया और कहा कि राज्यपाल सदन में केंद्र के बजाय अपना व्यक्तिगत प्रतिनिधि बनकर आए थे.
संवैधानिक संशोधन की मांग और स्टालिन का हमला

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









