Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
सिर्फ 'गाली' से SC/ST एक्ट नहीं लगेगा, इरादा साबित करना जरूरी... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सिर्फ 'गाली' से SC/ST एक्ट नहीं लगेगा, इरादा साबित करना जरूरी... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

AajTak
Tuesday, January 20, 2026 11:57:50 AM UTC

कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता को जाति के आधार पर अपमानित करने की स्पष्ट मंशा होनी चाहिए। पटना हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एफआईआर और आरोप पत्र में जाति-आधारित अपमान के अभाव को रेखांकित किया। कोर्ट ने एससी एसटी एक्ट की धारा 3(1) के प्रावधानों को दोहराते हुए कहा कि केवल अपशब्दों का प्रयोग अपराध नहीं बनता।

'अनुसूचित जाति या जनजाति के किसी व्यक्ति को सिर्फ अपशब्द कहना एससी एसटी एक्ट के तहत तब तक अपराध नहीं माना जाएगा जब तक जातिसूचक शब्दों के प्रयोग कर उसे जाति के आधार पर नीचा दिखाने या अपदस्थ करने की उसकी दुर्भावना और मंशा स्पष्ट न हो जाए.' 

अपने इस निर्णय के जरिए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुसूचित जाति या जनजाति से संबंध रखने वाले को केवल अपमानजनक शब्द बोलने या गाली-गलौज करना स्वत: ही अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 के तहत अपराध नहीं बन सकता.

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने आने निर्णय के जरिए अपीलकर्ता के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही रद्द करने का आदेश दिया. अपने निर्णय में पीठ ने कहा कि न तो एफआईआर और न ही आरोप पत्र में कहीं यह आरोप है कि अपीलकर्ता ने शिकायतकर्ता को उसकी जाति के कारण अपमानित किया या धमकाया.

पीठ ने कहा कि सिर्फ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत अपराध नहीं बनता है. जब तक कि किसी व्यक्ति को उसकी जाति के आधार पर अपमानित करने के इरादे से अपशब्द न बोले गए हों. पीठ ने अपीलकर्ता केशव महतो की पटना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई की.

बेंच ने निर्णय में कहा कि मौजूदा मामले में ‘ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट दोनों ने एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्यवाही को जारी रखने में चूक की है. क्योंकि दर्ज एफआईआर और आरोपपत्र में कहीं भी जाति-आधारित अपमान या धमकी के किसी भी कृत्य का आरोप लगाया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3 (1) के संबंधित प्रावधानों को दोहराया जो अपराधों और अत्याचारों के लिए सजा तय करते हैं. इस कानून के तहत जो कोई भी, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का सदस्य न होते हुए जानबूझकर किसी अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य को सार्वजनिक स्थान पर अपमानित करने के इरादे से अपमानित करता है या डराता है, किसी अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य को सार्वजनिक स्थान पर जाति के नाम से गाली देता है, वह दंडनीय अपराध है.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
'ईरान में टारगेट बनाने के लिए कुछ नहीं बचा', राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- जब चाहूं खत्म कर दूंगा जंग

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग जारी है. इसमें अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका और इजरायल ने ईरान ने कई सैन्य और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया है. वहीं ईरान भी लगातार पलटवार कर रहा है.

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, अमित शाह ने विपक्ष को घेरा

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्पीकर सभी के होते हैं. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है. स्पीकर जब चुने गए थे, तब पक्ष और प्रतिपक्ष, दोनों नेता उनको चेयर तक लेकर गए थे. स्पीकर सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक होते हैं, यह संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक पल है. अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति 17वीं लोकसभा में 51 प्रतिशत रही. 16वीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति 52 प्रतिशत रही, जबकि राष्ट्रीय औसत 80 प्रतिशत रहा.

'जब बोलने का मौका होता है तो जर्मनी में...', राहुल गांधी पर अमित शाह का हमला

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि संसद में कौन कितना बोलेगा और क्या बोलेगा, इसका फैसला सत्ताधारी पार्टी नहीं बल्कि स्पीकर करते हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी विपक्ष की आवाज दबाई नहीं है, जबकि वर्तमान में विपक्षी दलों ने उनकी आवाज दबाने की कोशिश की है. उन्होंने 1975 की आपातकाल की घटना का संदर्भ देते हुए कहा कि उस वक्त विपक्ष की आवाज दबाने का काम हुआ था.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

पीएम मोदी ने कोच्चि में कहा कि मछुआरा समुदाय की ताकत देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने में सक्षम है. वहीं, आईसीसी की ताज़ा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं.

IPL 2026: आईपीएल का शेड्यूल जारी, पहले मैच में RCB से बेंगलुरु में भिड़ेगी SRH, जानें बाकी मैचों की पूरी डिटेल

आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों का शेड्यूल बीसीसीआई की ओर से जारी कर दिया गया है. इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगी. कई राज्यों में चुनाव के कारण पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है.

'कोई चारा नहीं है, कल से काम बंद...', LPG गैस किल्लत से परेशान छोले-कुलचे वाला

बड़े होटलों के अलावा छोटे दुकानदार भी एलपीजी की कमी से गंभीर रूप से प्रभावित हैं. चंडीगढ़ में साइकिल पर छोले-कुलचे बेचने वाले विक्रेता ने बताया कि गैस की आपूर्ति न होने के कारण उन्हें रोज़मर्रा की कमाई में दिक्कत हो रही है. उनका स्टॉक केवल आज तक चलने वाला बचा है और अगर समस्या इसी तरह बनी रही तो उनका व्यापार या तो ठप हो सकता है या फिर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

'स्पीकर की निष्ठा पर सवाल उठाना...', अविश्वास प्रस्ताव पर बोेले अमित शाह

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में जवाब दिया. अमित शाह ने कहा कि स्पीकर सभी के होते हैं. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है. स्पीकर जब चुने गए थे, तब पक्ष और प्रतिपक्ष, दोनों नेता उनको चेयर तक लेकर गए थे. स्पीकर सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक होते हैं, यह संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक पल है.

गुजरात आ रहे थाई कार्गो शिप पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला, आग लगने के बाद निकाले गए 20 क्रू मेंबर

होर्मुज स्ट्रेट में बुधवार को एक थाई झंडे वाले कार्गो शिप पर हमला किया गया. गुजरात की ओर जा रहे इस जहाज को एक अनजान प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया, जिससे उसमें आग लग गई. इलाके में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करना पड़ा.

Crypto Scam: हजारों करोड़ की ठगी के मामले में CBI का एक्शन, आरोपी आयुष वर्शनेय गिरफ्तार

हजारों करोड़ रुपये के गेनबिटकोन (GainBitcoin) क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में CBI ने डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक और CTO आयुष वर्शनेय को गिरफ्तार किया है. आरोपी मुंबई एयरपोर्ट पर देश छोड़कर भागने की कोशिश करते वक्त पकड़ा गया. जानें क्या है पूरा मामला.

सिर्फ 3000 रुपये के लिए दोस्त बना दुश्मन, चाकू गोद कर ले ली केशव की जान

गुरुग्राम में महज 3000 रुपये के विवाद ने एक 17 साल के युवक की जान ले ली. सेक्टर-14 इलाके में हुए इस मामले में आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी. मृतक अपने परिवार का सहारा बनने के लिए कार शोरूम में काम करता था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

ब्राह्मणवाद के विरोधी और दलित चिंतक... तमिल पॉलिटिक्स की दिशा बदलने वाले 'पेरियार' कौन हैं

पेरियार, जिनका जन्म 17 सितंबर 1879 को हुआ, तमिलनाडु के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व हैं. उन्होंने जाति आधारित भेदभाव और ब्राह्मणवाद के खिलाफ आवाज उठाई और द्रविड़ आंदोलन की नींव रखी.

'घर में बीवी-बच्चे भूखे...', चंडीगढ़ में गैस सिलेंडर न मिलने से बेबस लोग

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

मुंबई डॉक्टर स्टूडेंट सुसाइड केस में पुलिस का एक्शन, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

मुंबई में एक मेडिकल स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने छात्रा के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है. आरोपी एक इंश्योरेंस कंपनी में ब्रोकर है और लॉ ग्रेजुएट है.

जम्मू: दबे पांव आया, फारूक अब्दुल्ला के पास आकर चलाई गोली... छर्रे लगने से J-K के डिप्टी CM घायल, Video

जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित होटल रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग से हड़कंप मच गया. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और फारूक अब्दुल्ला मौजूद थे. एक व्यक्ति ने करीब से गोली चला दी, जिससे सुरिंदर चौधरी छर्रे लगने से घायल हो गए, जबकि फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित हैं. सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी कमल सिंह जम्वाल को मौके पर पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि वह खनन कारोबार से जुड़ा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए घटना की जांच कर रही है.

LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान, आपूर्ति के लिए बनाई गई 'स्पेशल कमेटी'

देश में एलपीजी की आपूर्ति को लेकर चिंताओं के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को सबसे पहले गैस उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि अन्य क्षेत्रों को सीमित आपूर्ति की जा रही है.

फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी के कार्यक्रम में गोलीबारी... निशाने पर थे पूर्व सीएम

जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित होटल रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई. कार्यक्रम में नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी मौजूद थे. फायरिंग के दौरान सुरिंदर चौधरी को छर्रे लगने से मामूली चोट आई, जबकि फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित हैं. सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर कमल सिंह जम्वाल को मौके पर ही पकड़ लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों की जांच जारी है.

व्हाइट हाउस के बाहर वैन घुसाने की कोशिश, सुरक्षा बैरियर से टकराया वाहन, आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर एक व्यक्ति ने अचानक अपनी वैन को सुरक्षा बैरियर से टकरा दिया. इस घटना से वहां हड़कंप मच गया. सीक्रेट सर्विस ने तुरंत वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया और बम स्क्वॉड ने वाहन की जांच की. जानें क्या है पूरा मामला?

क्या ईरान लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा है? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जहां थाईलैंड के उस कार्गो शिप पर हमला हुआ है, जो भारत के गुजरात आ रहा था. ईरान की नौसेना अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के समुद्र में बारूद बिछाने का काम कर रही है. इस बारूद को Sea Mines या Naval Mines भी कहते हैं. ये एक Floating Bomb होता है, जिसे 'लोहे' के एक भारी एंकर से जोड़ा जाता है और इस एंकर को पहले स्पीड बोट की मदद से समुद्र के अंदर गिराया जाता है और जब ये एंकर समुद्र के सबसे निचले तल पर पहुंच जाता है, तब उस पर बंधा ये बम पानी में तैरने लगता है.

भारत के खिलाफ साजिश, PAK से मिलीभगत... आसिया अंद्राबी के लिए NIA ने मांगी उम्रकैद

दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी के खिलाफ NIA ने कोर्ट में उम्रकैद की मांग की है. एजेंसी का कहना है कि अंद्राबी और उसकी दो साथियों ने भारत के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रची और विदेश में मौजूद आतंकी संगठनों की मदद से अलगाववाद और हिंसा को बढ़ावा देने की कोशिश की थी.

सऊदी को सुरक्षा की गारंटी, ईरान को फोन पर फोन... मिडिल ईस्ट जंग में 'खेल' रहा पाकिस्तान

ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों पर बड़े हमले किए हैं, जिनमें सऊदी अरब भी शामिल है. पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ अपने स्ट्रैटेजिक डिफेंस एग्रीमेंट के तहत हर हाल में उसे समर्थन का आश्वासन दिया है. दूसरी तरफ वो ईरान के साथ भी अपने दोस्ती की दुहाई देता फिर रहा है.

कौन हैं कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा, जिसने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी?

महाकुंभ में नीली-भूरी आंखों की वजह से वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं. खबर है कि उन्होंने अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान से मंदिर में शादी कर ली है, जिसका वीडियो भी सामने आया है. इस रिश्ते का परिवार विरोध कर रहा था और मोनालिसा ने दबाव व धमकियों का आरोप लगाया था. दोनों सुरक्षा के लिए केरल के थाने भी पहुंचे थे. मोनालिसा मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और कुंभ मेले में रुद्राक्ष-माला बेचते समय वायरल हुई थीं.

ओमान के सलालाह पोर्ट पर ईरान के हमले से हाहाकार, धधक रहा है लाखों लीटर कच्चा तेल

ओमान के सलालाह पोर्ट पर ईरानी ड्रोन्स से भयंकर हमला किया गया है. पोर्ट के कम से कम तीन तेल स्टोरेज केंद्रों में आग लग गई है. यहां लाखों लीटर कच्चा तेल जल रहा है. इससे निकलने वाले धुएं ने पूरा आसमान काला कर दिया है.

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से पूरे देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, देखें विशेष

गैस की किल्लत की वजह से देश भर में रेस्टोरेंट, होटल, और स्ट्रीट फूड विक्रेता बड़ी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. कमर्शियल एलपीजी की कमी और बढ़ती कीमतों ने व्यवसाहिक चूल्हों को ठप कर दिया है, जिस वजह से कई दुकानें बंद हो चुकी हैं. लखनऊ, कोलकाता, दिल्ली, इंदौर, जयपुर जैसे शहरों में इस कमी का असर साफ दिख रहा है. पारंपरिक भट्टियों और इलेक्ट्रिक इंडक्शन का सहारा लिया जा रहा है. लेकिन सप्लाई के निरंतर शॉर्टेज के कारण दैनिक आमदनी प्रभावित हो रही है.

बच्चा चोर समझकर भीड़ ने बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मार डाला, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के गुमला जिले में बच्चा चोर की अफवाह के बाद भीड़ ने 55 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पढ़ें इस वारदात की पूरी कहानी.

ईरान-इजरायल युद्ध से तेल और गैस के संकट से दुनिया के देश जूझने लगे? देखें हल्ला बोल

ईरान से अमेरिका और इजरायल की लड़ाई अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तक पहुंच गई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में थाईलैंड के तीन कमर्शियल जहाजों पर हमला हुआ है. अज्ञात प्रोजेक्टाइल्स से ये हमला हुआ और जहाजों में आग लग गई है. इससे पहले अमेरिका ने दावा किया कि उस क्षेत्र में समुद्र में बम बिछाने वाली 16 ईरानी जहाजों को तबाह कर दिया है. उधर आज ईरान ने UAE में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हमला किया जिसमें एक भारतीय समेत 4 लोग घायल हुए हैं जबकि इजरायल ने लेबनान पर प्रहार करके 14 को मार गिराया है. दोनों ओर से इस वार-पलटवार का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. तेल और गैस के संकट से दुनिया के देश जूझने लगे हैं. भारत में भी LPG के लिए लंबी लाइनें लगती दिख रही हैं, हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर लोगों को उकसाने और अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है. सवाल है कि क्या पश्चिम एशिया का ये संकट पूरी दुनिया के लिए मुसीबत लेकर आ चुका है ? ये युद्ध लंबा चला तो भारत संकट से निबटने के लिए कितना तैयार है ? युद्ध के 12वें दिन तेल-गैस पर मारामारी है या अफवाह भारी है?

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us