
युवराज की कार तीन दिन बाद बरामद, बिल्डर को भेजा गया जेल... अब इन सवालों के जवाब तलाशेगी SIT
AajTak
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मंगलवार को जब नाले से ग्रे रंग की ग्रैंड विटारा कार निकाली, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं. यह कार केवल लोहे का ढांचा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की उस 'सरकारी कुव्यवस्था' का मेडल है, जो उन दावों की पोल खोल रही है जिनमें जनता की सुरक्षा की कसमें खाई जाती हैं.
उत्तर प्रदेश के शो-विंडो कहे जाने वाले नोएडा के सेक्टर-150 में 27 वर्षीय इंजीनियर युवराज मेहता की मौत ने पूरे देश के सरकारी तंत्र और प्रशासनिक संवेदनहीनता को कटघरे में खड़ा कर दिया है. जिस कार में बैठकर युवराज शुक्रवार रात गुरुग्राम से अपने घर के लिए निकले थे, उसे निकालने में प्रशासन को पूरे चार दिन (करीब 90 घंटे) लग गए. यह कार केवल लोहे का ढांचा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की उस 'सरकारी कुव्यवस्था' का मेडल है, जो उन दावों की पोल खोल रही है जिनमें जनता की सुरक्षा की कसमें खाई जाती हैं.
मंगलवार को जब एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने उस मौत के नाले से ग्रे रंग की ग्रैंड विटारा कार निकाली, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं. यह वही कार है जिसके ऊपर चढ़कर युवराज दो घंटे से ज्यादा समय तक टॉर्च जलाकर मदद की गुहार लगाते रहे थे. मौके पर पुलिस, दमकल और राहत विभाग के करीब 80 लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उस डूबते हुए युवक को बचाने के लिए पानी में छलांग नहीं लगाई.
अगर उस रात रेस्क्यू टीम नीचे उतरती तो शायद दो घंटे से ज्यादा टॉर्च की रोशनी दिखाकर मदद मांगता युवराज आज जिंदा होता. मृतक के पिता राजकुमार मेहता का दर्द सिस्टम पर सबसे बड़ा प्रहार है. उनका कहना है कि अगर टीम के पास उनके पास अगर स्विमर और बोट नहीं थी तो उन्हें वहां क्यों भेजा गया था? अगर टीम में तैराक होते तो शायद बचाया जा सकता था.
घटना के 20 दिन पहले भी यही जगह खतरे में थी
इस पूरे मामले का सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या यह हादसा पहले से रोक जा सकता था? आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 31 दिसंबर को इसी एल-शेप मोड़ पर एक ट्रक धुंध के बीच नाले की दीवार से टकराकर लटक गया था. तब ड्राइवर की जान बच गई थी और उस समय भी प्रशासन ने केवल क्रेन से ट्रक हटाया, लेकिन बोल्डर, बैरिकेड, चेतावनी बोर्ड जैसी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की. अगर तब यह किया जाता, तो शायद आज युवराज की जान बच सकती थी. अब उस रास्ते पर सीमेंट के रोड ब्लॉकर, बैरिकेड और रस्सी लगाई गई है. लेकिन यह व्यवस्था सिर्फ उसी मोड़ तक है, बाकी जगहों पर खतरा वैसा ही बना हुआ है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









