
नोएडा: मृत इंजीनियर युवराज की कार 72 घंटे बाद बरामद, बिल्डर को भेजा गया जेल
AajTak
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में 16-17 जनवरी की रात हुए हादसे में डूबकर जान गंवाने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार को एनडीआरएफ की टीम ने निर्माणाधीन साइट में भरे पानी से बरामद कर लिया.
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में 16-17 जनवरी की रात हुए हादसे में डूबकर जान गंवाने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार को एनडीआरएफ की टीम ने निर्माणाधीन साइट में भरे पानी से बरामद कर लिया.
इससे पहले इस मामले में मुख्य आरोपी बिल्डर अभय कुमार को मंगलवार को हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद उसे हिरासत में लिया. आरोपी पहले मध्य प्रदेश के दतिया भी गया था.
कोर्ट ने अभय कुमार को 1 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस ने बताया कि जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई में आरोपी की भूमिका के आधार पर कदम उठाए जाएंगे.
नोएडा प्राधिकरण में हुई अहम बैठक के बाद एसआईटी ने मामले की जांच तेज कर दी है. बैठक समाप्त होते ही टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि अब तक संबंधित अधिकारियों से पूछताछ पूरी हो चुकी है और मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे.
अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी हो सकती है कार्रवाई भानु भास्कर ने कहा कि सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी. फिलहाल टीम स्थल का निरीक्षण कर रही है और जांच में अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना भी बनी हुई है. एसआईटी यह भी पता लगा रही है कि युवराज को दो घंटे तक मदद क्यों नहीं मिल पाई.
युवराज की मौत ने नोएडा अथॉरिटी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजन और स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि यदि सुरक्षा इंतज़ाम सही होते तो यह हादसा रोका जा सकता था.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











