
रबर स्टांप नहीं हैं बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, नरेंद्र मोदी ने यूं ही नहीं कहा ‘बॉस‘
AajTak
बीजेपी अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन को कमजोर समझने वाले मुगालते में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको अगर बॉस कहा और अपना नेता माना है तो जाहिर है कि इसके पीछे कुछ कारण हैं.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नितिन नवीन की ताजपोशी हो चुकी है. BJP संविधान (Bharatiya Janata Party Constitution) के अनुसार यह पार्टी का सर्वोच्च संगठनात्मक प्रमुख होता है. अध्यक्ष पार्टी की रीढ़, निर्णय लेने वाला और चुनावी कमांडर होता है. पर कुछ लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विराट व्यक्तित्व के आगे नितिन नबीन क्या फैसले ले पाएंगे? शायद यही कारण है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सामने बीजेपी अध्यक्ष नबीन को बॉस कहकर संबोधित किया. मोदी के हर कदम में भविष्य की झलकियां होती हैं.
मोदी ने नबीन को बॉस बोलकर आम कार्यकर्ताओं को संदेश दे दिया कि बीजेपी में कोई भी कार्यकर्ता छोटा नहीं होता है. और इसी बात को आगे बढ़ाते हुए पार्टी अध्यक्ष के रूप में पहला भाषण देते हुए नबीन कहा कि सभी कार्यकर्ता और मंडल स्तर पर काम कर रहे नेता यह विश्वास रखें कि पार्टी का वॉच टावर उन पर बारीकी से नजर रखे हुए है. यदि मुझ जैसा कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है तो आप भी बन सकते हैं. भाजपा के पास करोड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हैं. और यही पार्टी की जिम्मेदारी संभालते हैं, और वे पार्टी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हैं. उनके मोटिवेट रखना. हालांकि, बड़ी हद तक उनमें ऊर्जा भरने का काम पार्टी की विचारधारा करती है. लेकिन, अंत में प्रमोशन तो सबको चाहिए. नबीन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी यही है कि वे कार्यकर्ताओं के बीच जाएं और ये बताएं कि वे अध्यक्ष बने हैं, पीएम मोदी प्रधानमंत्री और अमित शाह गृहमंत्री तो इनमें से कोई भी पैराशूट से नहीं आया है. भाजपा एक कार्यकर्ता की पार्टी है और इस कैंपेन के नए ब्रांड एम्बेसेडर हैं नितिन नबीन.
बीजेपी अध्यक्ष की कुर्सी कितनी पावरफुल
BJP संविधान (Bharatiya Janata Party Constitution) के अनुसार अध्यक्ष पार्टी का सर्वोच्च संगठनात्मक प्रमुख होता है. अध्यक्ष पार्टी की रीढ़, निर्णय लेने वाला और चुनावी कमांडर होता है. यह पद रबर स्टांप नहीं, बल्कि पार्टी को दिशा देने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने की असली शक्ति रखता है. बीजेपी अध्यक्ष की कुर्सी कितनी पावरफुल होती है वो इसकी शक्तियों से समझा जा सकता है.
राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (120 सदस्यों तक) का प्रमुख होता है. अध्यक्ष ही सदस्य नामांकित करता है. महासचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि की नियुक्त करता है. राज्य इकाइयों (प्रदेश अध्यक्ष) की नियुक्ति/हटाने में निर्णायक भूमिका होती है.
लोकसभा/विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी तय करता है. अमित शाह (2014-19) ने अध्यक्ष रहकर 282-303 सीटों की जीत की रणनीति बनाई.इसके अलावा उसे पार्टी संविधान की व्याख्या, संशोधन और नियम बनाने का अधिकार भी है. वह राष्ट्रीय परिषद/कार्यकारिणी की बैठकें बुलाता है, एजेंडा तय करता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









