
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 जनवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी अबू सलेम को पैरोल देने का महाराष्ट्र सरकार ने विरोध किया. वहीं, कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने कथित आपत्तिजनक वीडियो मामले में DGP रामचंद्र राव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 20 जनवरी, 2026 की खबरें और समाचार: 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी अबू सलेम को पैरोल देने का महाराष्ट्र सरकार ने कड़ा विरोध किया. वहीं, कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने कथित आपत्तिजनक वीडियो मामले में डीजीपी रामचंद्र राव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इन खबरों के अलावा, सोना-चांदी की कीमतों ने आज नया रिकॉर्ड बनाया. पढ़ें मंगलवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
अबू सलेम फिर फरार हो सकता है! पैरोल पर महाराष्ट्र सरकार का हाईकोर्ट में सख्त ऐतराज 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी अबू सलेम को पैरोल देने का महाराष्ट्र सरकार ने कड़ा विरोध किया है. सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि पैरोल मिलने पर सलेम के फरार होने का खतरा है. यह बात जस्टिस ए.एस. गडकरी और श्याम चंदक की बेंच में दाखिल हलफनामे में कही गई. सलेम ने भाई के निधन के बाद आजमगढ़ जाने के लिए 14 दिन की पैरोल मांगी है.
कर्नाटक में IPS रामचंद्र राव के खिलाफ महिला आयोग ने की सख्त कार्रवाई की मांग कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने सीनियर IPS अधिकारी और पुलिस महानिदेशक (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) रामचंद्र राव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. महिला आयोग का यह रुख तब सामने आया, जब वर्दी में अपने आधिकारिक चैंबर के भीतर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हुए डीजीपी राव के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
IPL को मिला नया स्पॉन्सर, Google Gemini ने किया 270 करोड़ का बड़ा सौदा Google के स्वामित्व वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म Gemini ने आईपीएल के साथ तीन साल का स्पॉन्सरशिप करार किया है. इस डील की अनुमानित कीमत करीब 270 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह डील ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल ही में ChatGPT ने महिला प्रीमियर लीग को स्पॉन्सर किया था.
SIR हियरिंग में पहुंचे मोहम्मद शमी, बोले- 25 साल से यहां रह रहा, दोबारा बुलाएंगे तो... क्रिकेटर मोहम्मद शमी मंगलवार को कोलकाता के एक स्कूल में चुनाव अधिकारियों के सामने उपस्थित हुए. यह प्रक्रिया पश्चिम बंगाल में चल रही वोटर लिस्ट एसआईआर प्रक्रिया का हिस्सा थी. चुनाव आयोग ने उनके द्वारा भरे गए गणना फॉर्म में कुछ खामियां पाई थीं. शमी ने अधिकारियों को अपना पासपोर्ट दिखाया और करीब 15 मिनट में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई.
सोना पहली बार ₹1.5 लाख के पार, 10 ग्राम 24 कैरेट Gold का ये नया रेट

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











