
गुजरात: सूरत में टेस्टिंग के लिए पानी भरते ही भरभराकर गिरी 21 करोड़ की टंकी, उद्घाटन से पहले ही ढही
AajTak
गुजरात के सूरत जिले के तड़केश्वर गांव में 21 करोड़ रुपये की लागत से बनी 11 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी उद्घाटन से पहले ही भरभराकर गिर गई. 19 जनवरी को टेस्टिंग के दौरान 9 लाख लीटर पानी भरते ही टंकी गिर गई, जिसमें एक महिला समेत तीन मजदूर घायल हुए. मलबे से घटिया निर्माण सामग्री के संकेत मिले हैं. ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ठेकेदार और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
गुजरात के सूरत जिले से भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जहां 21 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी उद्घाटन से पहले ही धराशायी हो गई. यह घटना न सिर्फ सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा करती है.
11 लाख लीटर थी क्षमता यह पानी की टंकी सूरत जिले की मांडवी तहसील के अरेठ क्षेत्र स्थित तड़केश्वर गांव में बनाई गई थी. इस टंकी की क्षमता 11 लाख लीटर थी और इसकी ऊंचाई करीब 15 मीटर बताई जा रही है. इस टंकी के जरिए सूरत जिले के 33 गांवों को पीने का पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन उद्घाटन से पहले ही यह सपना चकनाचूर हो गया.
टेस्टिंग के लिए 9 लाख लीटर पानी भरा गया जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे टंकी की टेस्टिंग के लिए इसमें लगभग 9 लाख लीटर पानी भरा गया. पानी भरते ही कुछ ही पलों में टंकी का पूरा ढांचा ताश के पत्तों की तरह ढह गया. इस हादसे में एक महिला समेत तीन मजदूर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. गनीमत यह रही कि हादसा ट्रायल के दौरान हुआ, वरना बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था.
मलबे से सीमेंट की परतें उखड़ती नजर आईं घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं. मलबे से सीमेंट की परतें उखड़ती नजर आईं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने लोहे और सीमेंट के इस्तेमाल में भारी गड़बड़ी की है.
इंजीनियर ने क्या बताया? जल आपूर्ति विभाग के डिप्टी इंजीनियर जय सोमाभाई चौधरी ने बताया कि इसका ठेका 21 करोड़ रुपये में ‘जयंती स्वरूप’ एजेंसी को दिया गया था. उन्होंने कहा कि मामले की तकनीकी जांच SVNIT (सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी), सूरत के स्ट्रक्चरल इंजीनियरों से कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
वहीं स्थानीय निवासी अबू बकर ने बताया कि गांव के लोग पिछले तीन साल से इस टंकी के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे. उन्हें उम्मीद थी कि गांव को शुद्ध पेयजल मिलेगा, लेकिन टंकी के गिरने से उनकी उम्मीदें टूट गईं. ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले में भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज हो.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









