
साउथ दिल्ली को मिलेगी 1471 करोड़ की सौगात... साकेत से पुल प्रहलादपुर तक बनेगी 6 लेन एलिवेटेड रोड
AajTak
दक्षिणी दिल्ली में रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई फाइनेंस कमेटी की मीटिंग में 1471 करोड़ रुपये के मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में हुई फाइनेंस कमेटी की मीटिंग में साउथ दिल्ली के लिए 1471 करोड़ रुपये के बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. इस फैसले के तहत साकेत के G ब्लॉक से लेकर पुल प्रहलादपुर तक 6 लेन की एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा. यह प्रोजेक्ट दक्षिण दिल्ली के व्यस्त इलाकों में लंबे वक्त से जारी ट्रैफिक जाम, धीमी रफ्तार और वाहनों के भारी दबाव की समस्या को हल करने के लिए लाई गई है.
पीडब्ल्यूडी और शहरी विकास विभाग के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस मीटिंग में बढ़ती गाड़ियों की तादाद को देखते हुए मौजूदा सड़कों को अपग्रेड करने का फैसला लिया गया है.
इस एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने से हर रोज के सफर का वक्त घटेगा और कनेक्टिविटी बेहतर होगी.
साकेत से पुल प्रहलादपुर तक सीधा कॉरिडोर
मंजूर की गई योजना के मुताबिक, यह एलिवेटेड रोड साकेत G ब्लॉक से शुरू होकर पुल प्रहलादपुर तक जाएगी. यह कॉरिडोर साउथ और साउथ-ईस्ट दिल्ली के कई व्यस्त इलाकों को आपस में जोड़ेगा. अधिकारियों का मानना है कि 6 लेन की इस सड़क से न केवल पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम कम होगा, बल्कि कमर्शियल और रेजिडेंशियल इलाकों की दूरी भी घट जाएगी. यह कॉरिडोर आने वाले वर्षों में क्षेत्र के शहरी विकास की रीढ़ साबित होगा.
यह भी पढ़ें: CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बताया अपना नाता

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









