
'पंडितों का काम पूजा...', विवाद के बाद बैकफुट पर छिंदवाड़ा BJP अध्यक्ष शेषराव यादव, अब मांगी माफी
AajTak
MP के छिंदवाड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का ब्राह्मण समाज को लेकर दिया गया एक विवादित बयान राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. मामला बढ़ता देख और समाज की नाराजगी को भांपते हुए अध्यक्ष ने तत्काल वीडियो जारी कर माफी मांग ली है.
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का पाल समाज के एक कार्यक्रम में दिया गया विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल होते ही उन्होंने समाज से तत्काल माफी मांग ली.
दरअसल, रविवार को शहर के पूजा लॉन में पाल समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव और सांसद बंटी विवेक साहू पहुंचे थे. जब शेषराव यादव वहां मौजूद पाल समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी कर दी.
BJP जिला अध्यक्ष ने कहा, ''हमारे प्रधानमंत्री पिछड़ा वर्ग से आते हैं, हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से आते हैं और वाकई आप देखो कितना बड़ा समाज है. अगर पिछड़े वर्ग को समेटते जाओ तो 90% हिंदुस्तान पिछड़ा वर्ग में समा जाता है, लेकिन हमारा दुर्भाग्य है कि हम सीधी लाइन में नहीं चल पाते. इस कारण छोटे-छोटे समाज वाले राजनीति करने वाले हमारे ऊपर आकर बैठते हैं.
पंडित समाज है, आपका काम है दिमाग देना, पूजा करवाना, हमको बताना. करेंगे तो हम ही ना, लेकिन सत्ता में भी वो ही, पूजा भी वो ही. माफ करना, में किसी समाज का... छोटे समाज के लोग बड़े समाज पर आज भी काबिज हैं. बड़े को उस पर समझना पड़ेगा. सरकार किसके भरोसे बनती है? शेर अकेला वोट डालता तो सरकार बन जाती क्या? भेड़-बकरियों की वजह से बनती है तो हम ज्यादा संख्या में हैं. गाय, बैल, भैंस, बकरी जितनी संख्या में जानवर हैं, हम भी उतनी ही संख्या में हैं पृथ्वी में. इसलिए हमारी सरकार नहीं बनती. इसलिए हमको जागना पड़ेगा, हमें खड़ा होना पड़ेगा और जिसकी जितनी बड़ी शक्ति, उतना बड़ा समाज की सत्ता में भागीदारी होना चाहिए.'' देखें VIDEO:-
जैसे ही भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी की, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा. इसे देखते हुए उन्होंने माफी मांग ली. यादव ने कहा, ''हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो की सत्यता है. मेरे द्वारा पाल समाज के कार्यक्रम में सभी समाजों की एकजुटता और एकत्रीकरण को लेकर बात की जा रही थी. उस भाषण के दौरान ब्राह्मण समाज के बारे में बताया जा रहा था, लेकिन फिर भी मेरे किसी कथन या शब्दों से ब्राह्मण समाज या समाज के किसी व्यक्ति की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं उनसे क्षमा चाहता हूं. आप अच्छे से जानते हैं कि मैं किसी समाज या व्यक्ति में कोई भेद नहीं रखता और भाजपा भी सामाजिक समरसता में विश्वास रखती है. मैं भी भाजपा की नीति, नियमों एवं मार्गदर्शक सिद्धांतों का पालन करता हूं.''

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









