
कल्याण-डोंबिवली मेयर चुनाव: शिवसेना UBT के 4 पार्षद लापता, शिंदे सेना पर 'पोचिंग' का आरोप
AajTak
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद अब मेयर पद की जंग तेज हो गई है. कल्याण-डोंबिवली में बहुमत के जादुई आंकड़े को छूने के लिए राजनीतिक उठापटक शुरू हो चुकी है. आरोप है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उद्धव गुट (UBT) के चार पार्षदों को अपने पाले में करने के लिए तोड़-फोड़ की है.
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा कल्याण-डोंबिवली में मेयर चुनाव के लिए शिवसेना यूबीटी के चार पार्षदों को कथित तौर पर अपने पाले में करने की कोशिश की जा रही है. कल्याण-डोंबिवली नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही ये चार नवनिर्वाचित पार्षद अपने आवास से लापता हैं और उनका फोन भी बंद आ रहा है.
15 जनवरी को हुए मतदान में शिंदे गुट को 53 और बीजेपी को 50 सीटें मिली हैं, जबकि मेयर पद के लिए 62 का जादुई आंकड़ा जरूरी है. उद्धव गुट के 11 पार्षदों में से चार के लापता होने से पोचिंग की चर्चाएं तेज हैं. इन पार्षदों ने सोमवार को कल्याण पार्टी कार्यालय में हुई ग्रुप लीडर के चुनाव की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया.
आजतक की टीम ने गायब पार्षदों के घर पहुंचकर परिजनों और पार्टी नेताओं से बात की है. फिलहाल, गायब पार्षदों की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है.
गायब पार्षद और परिजनों के दावे
कल्याण के खेडेगोलाली इलाके से उद्धव गुट के टिकट पर जीते मधुर म्हात्रे चुनाव नतीजों के बाद से ही गायब हैं. उनके पिता उमेश म्हात्रे ने आजतक को बताया कि उनका बेटा परिवार के संपर्क में है, लेकिन वह लोकेशन नहीं बता सकते. उन्होंने शिंदे गुट के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार किया है. इसी तरह डोंबिवली की नवनिर्वाचित पार्षद कीर्ति ढोणे भी अपने घर पर नहीं हैं और स्थानीय निवासियों को भी उनकी जानकारी नहीं है. दो अन्य पार्षदों का भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है.
यह भी पढ़ें: कल्याण-डोंबिवली मेयर रेस में बड़ा मोड़, ठाकरे गुट के तीन नगरसेवकों की शिंदे सेना में एंट्री

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









