
BMC का पावर शेयरिंग विवाद दिल्ली पहुंचा, मेयर पोस्ट के साथ-साथ अहम समितियों पर भी खींचतान
AajTak
15 जनवरी को हुए बीएमसी चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 227 सदस्यीय सदन में 89 सीटें जीतीं. वहीं, शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें मिलीं, जिससे महायुति को मामूली बहुमत हासिल हुआ.
मुंबई मेयर पद की रेस अब सिर्फ बीएमसी तक सीमित नहीं रही. यह सियासी लड़ाई अब मुंबई की सड़कों से निकलकर दिल्ली के सत्ता गलियारों तक पहुंच चुकी है. बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद महायुति (बीजेपी-शिंदे गुट की शिवसेना) के भीतर तेज आंतरिक खींचतान सामने आई है, जिसने गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस पूरे विवाद में सख्त रुख अपनाया है. इसी के चलते एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को अपनी चर्चित 'होटल पॉलिटिक्स' खत्म करनी पड़ी और तीन दिन बाद उसके नगरसेवकों को होटल से चेकआउट कराना पड़ा. यह घटनाक्रम साफ संकेत देता है कि गठबंधन के भीतर भरोसे की कमी गहराती जा रही है.
बीजेपी सूत्रों का दावा है कि कमजोर प्रदर्शन के लिए शिंदे गुट जिम्मेदार है. पार्टी नेताओं का कहना है कि शिंदे गुट ने 90 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन सिर्फ 29 पर जीत हासिल कर सका, जबकि बीजेपी ने 135 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 89 सीटें जीत लीं. बीजेपी खेमे का तर्क है कि अगर उसने ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा होता तो वह आसानी से 100 के आंकड़े को पार कर जाती.
किस पार्टी को मिली कितनी सीटें
15 जनवरी को हुए बीएमसी चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 227 सदस्यीय सदन में 89 सीटें जीतीं. वहीं, शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें मिलीं, जिससे महायुति को मामूली बहुमत हासिल हुआ. दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) को 65 सीटें मिलीं, जबकि उसकी सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को छह सीटें मिली हैं.
शिंदे गुट ने आरोपों को किया खारिज

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









