
पहले रस्सी से बांधा, फिर काटे बाल, सिर से बहा खून; बेटे का वायरल वीडियो देख बिलख पड़ी मां
AajTak
MP के राजगढ़ जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने न केवल एक मां की नींद उड़ा दी है, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो, जिसमें एक युवक के साथ बर्बरता की जा रही है. इस वीडियो को देखने के बाद राजगढ़ के ब्यावरा में रहने वाली एक महिला ने दावा किया कि यह उसका 22 साल का बेटा दुर्गेश तंवर है, जो काम पर गया था और पिछले चार दिन से लापता है.
महिला ने बताया कि वह पहले एसपी कार्यालय राजगढ़ पहुंची, जहां से उसे कोतवाली राजगढ़ भेजा गया. कोतवाली ने ब्यावरा पुलिस थाने के लिए रेफर किया, लेकिन ब्यावरा पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की. वीडियो में जिस युवक के साथ बर्बरता की जा रही है, वह राजगढ़ के जालपा मां पहाड़ी के पास दलावड़ा ग्राम का बताया जा रहा है.
वीडियो देखने के बाद सूका सेदरा की निवासी पीड़िता संजू बाई ने बताया कि वह पहले खिलचीपुर थाना इलाके के सूका सेदरा गांव में रहती थी और करीब 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ ब्यावरा में पति फूल सिंह और तीन बेटों बनवारी, मुकेश और दुर्गेश के साथ रह रही है.
महिला के अनुसार उसके तीनों बेटे मजदूरी का काम करते हैं. वीडियो देखने के बाद संजू बाई का कहना है कि उन्हें अब तक नहीं पता कि उनके बेटे के साथ इतना बुरा बर्ताव क्यों किया जा रहा है और यह बर्बरता क्यों की गई?
इस घटना में कुछ लोगों ने युवक को पकड़कर पहले उसकी दाढ़ी के बाल खींचे, फिर कैंची से सिर के बाल काट दिए. युवक को रस्सी से बांधकर रखा गया है और उसके सिर से खून निकलता दिखाई दे रहा है.
जब किसी परिचित ने संजू बाई को वीडियो दिखाया तो उन्होंने उसे पहचानते हुए अपना बेटा दुर्गेश तंवर बताया. उधर, पीड़िता महिला ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्गेश तंवर के मामले की जांच कर उसे खोजा जाए और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए.

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्पीकर सभी के होते हैं. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है. स्पीकर जब चुने गए थे, तब पक्ष और प्रतिपक्ष, दोनों नेता उनको चेयर तक लेकर गए थे. स्पीकर सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक होते हैं, यह संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक पल है. अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति 17वीं लोकसभा में 51 प्रतिशत रही. 16वीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति 52 प्रतिशत रही, जबकि राष्ट्रीय औसत 80 प्रतिशत रहा.

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि संसद में कौन कितना बोलेगा और क्या बोलेगा, इसका फैसला सत्ताधारी पार्टी नहीं बल्कि स्पीकर करते हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी विपक्ष की आवाज दबाई नहीं है, जबकि वर्तमान में विपक्षी दलों ने उनकी आवाज दबाने की कोशिश की है. उन्होंने 1975 की आपातकाल की घटना का संदर्भ देते हुए कहा कि उस वक्त विपक्ष की आवाज दबाने का काम हुआ था.

बड़े होटलों के अलावा छोटे दुकानदार भी एलपीजी की कमी से गंभीर रूप से प्रभावित हैं. चंडीगढ़ में साइकिल पर छोले-कुलचे बेचने वाले विक्रेता ने बताया कि गैस की आपूर्ति न होने के कारण उन्हें रोज़मर्रा की कमाई में दिक्कत हो रही है. उनका स्टॉक केवल आज तक चलने वाला बचा है और अगर समस्या इसी तरह बनी रही तो उनका व्यापार या तो ठप हो सकता है या फिर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में जवाब दिया. अमित शाह ने कहा कि स्पीकर सभी के होते हैं. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है. स्पीकर जब चुने गए थे, तब पक्ष और प्रतिपक्ष, दोनों नेता उनको चेयर तक लेकर गए थे. स्पीकर सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक होते हैं, यह संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक पल है.

गुरुग्राम में महज 3000 रुपये के विवाद ने एक 17 साल के युवक की जान ले ली. सेक्टर-14 इलाके में हुए इस मामले में आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी. मृतक अपने परिवार का सहारा बनने के लिए कार शोरूम में काम करता था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.







