
Crime Katha: लव मैरिज, शक और साजिश... शादी के 4 महीने बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या, हैरान कर देगी कत्ल की वजह
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाली कत्ल की वारदात सामने आई है. लव मैरिज के महज चार महीने बाद ही पति ने अपनी पत्नी का गला दबा कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात के हर पहलू को जब पुलिस ने खंगाला तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई. पढ़ें पूरी कहानी.
Husband Kills Wife in Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है. जहां महाराजपुर इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी की शादी को अभी महज चार महीने ही हुए थे और ये लव मैरिज थी. इस वारदात की पूरी कहानी हैरान करने वाली है.
चार महीने पहले हुई थी लव मैरिज श्वेता सिंह और सचिन सिंह की शादी चार महीने पहले कोर्ट में हुई थी. यानि ये कोर्ट मैरिज थी. दोनों फतेहपुर जिले के रहने वाले थे और लंबे समय दोनों का एक-दूसरे से प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिवार उनके इस रिश्ते के खिलाफ था. लेकिन घरवालों के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. शादी के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य चल रहा था. लेकिन धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ता चला गया.
शादी के बाद बदली जिंदगी शादी के बाद सचिन और श्वेता पहले कुछ समय गुजरात में रहे. फिर वहां से लौटने के बाद दोनों कानपुर आ गए और महाराजपुर इलाके में किराए का कमरा ले लिया. सचिन ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाने लगा. दोनों एक इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रहने लगे, जहां आसपास कई छात्र भी किराए पर रहा करते थे. यही माहौल आगे चलकर उन दोनों के बीच विवाद की बड़ी वजह बन गया.
शक ने बिगाड़े रिश्ते पुलिस की पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र को लेकर शक होने लगा था. उसका आरोप था कि जब वह ऑटो चलाने बाहर जाता था, तब श्वेता अन्य युवकों से बातचीत और मेलजोल बढ़ा रही थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे थे. श्वेता इन आरोपों से इनकार करती थी, लेकिन सचिन का शक और गहरा होता चला गया.
विवाद की रात क्या हुआ? शुक्रवार रात सचिन अचानक काम से जल्दी घर लौट आया. उसने कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा तो श्वेता दो इंजीनियरिंग छात्रों के साथ पलंग पर लेटी हुई थी. यह नजारा देखकर उसने आपा खो दिया. उसका खून खोल रहा था. इसके बाद कमरे के अंदर जमकर विवाद हुआ. शोर-शराबा इतना बढ़ गया कि आसपास के लोगों को भी इस बात की भनक लग गई.
मारपीट के बाद पुलिस तक पहुंचा मामला सचिन का आरोप है कि विवाद के दौरान श्वेता ने उन युवकों से उसकी पिटाई भी करवाई. किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. सभी को थाने ले जाया गया. थाने में काफी देर तक पूछताछ हुई. बाद में सचिन ने आपसी समझौते की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने उन दोनों को छोड़ दिया. इसके बाद श्वेता और सचिन अपने घर लौट आए.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









