
बीजेपी अब 'नबीन पथ' पर... नितिन के सामने चुनौतियों का अंबार, 'सूखे' में कमल खिलाने का टारगेट
AajTak
बीजेपी में अब नए युग की शुरुआत हो चुकी है. नितिन नबीन बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं, लेकिन उनकी ताजपोशी ऐसे समय में हुई है, जब देश के पांच राज्यों में चुनावी तपिश बढ़ चुकी है. नितिन नबीन के सामने चुनावी राज्यों में ही चुनौती नहीं बल्कि बीजेपी के सियासी दुर्ग को बचाए रखने का चैलेंज है.
बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन की मंगलवार को ताजपोशी हो गई है. अटल बिहारी वाजपेयी से नरेंद्र मोदी युह तक स बीजेपी ने अपने 45 साल के संघर्ष में तमाम तरह के उतार चढ़ाव से गुजरते हुए शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है. अब जब बीजेपी नबीन पथ पर चल पड़ी है. 45 साल के युवा चेहरे नितिन नबीन के हाथों में बीजेपी की कमान है तो उनके सामने चुनौतियां का अंबार भी है.
नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसे समय बन रहे हैं, जब पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और असम में चुनावी सरगर्मी तेज है. 2026 में जहां पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत चुनाव है तो 2027 में हिंदी बेल्ट में उनकी अग्निपरीक्षा होगी. खासकर उत्तर प्रदेश में, जहां पर 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ा था.
बीजेपी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सामने सिर्फ चुनावी चुनौतियां ही नहीं है बल्कि बीजेपी की सोशल इंजीनियरिंग को मजबूत करने की होगी. साथ ही पार्टी के पुराने नेताओं के साथ ही सामांजस्य बनाकर चलने की होगी. हालांकि, पीएम मोदी ने नितिन नबीन को अपना बॉस बताकर साफ-साफ सियासी संदेश दे दिया है. ऐसे में अब देखना है कि नितिन नबीन सियासी पथ पर आगे बढ़ते हैं?
नितिन नबीन के सामने 2 साल में 12 राज्यों चुनाव नितिन नबीन तीन साल के लिए बीजेपी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. उनके सामने अगले दो साल में देश के 11 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है. 2026 में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और असम में चुनाव है तो 2027 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं.
2026 और 2027 में देश के जिन एक दर्जन राज्यों में विधानसभा चुनाव है, उसमें से बीजेपी की फिलहाल छह राज्यों में सरकार है. पांच राज्यों में बीजेपी के लिए अभी भी कमल खिलाने की चुनौती है. इस तरह नितिन नबीन के सामने अपनी मौजूदा सरकार को बचाए रखने के साथ-साथ जिन राज्यों में अभी तक सरकार बनी बना सकी है, उनमें कमल खिलाने की चुनौती होगी.
बीजेपी का सूखा कैसे खत्म करेंगे नबीन पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल ऐसे राज्य हैं, जहां बीजेपी अभी तक सरकार नहीं बना पाई है. बीजेपी के सामने असम में तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार सरकार बनाने की चुनौती है. ये चुनावी राज्य बीजेपी के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं, इसे इस तरह समझ सकते हैं कि पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक लगातार इन राज्यों के दौरे कर रहे हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









