
US Election 2024: डोनाल्ड ट्रंप के साथ वोट डालने पत्नी मेलानिया पहुंचीं या कोई और? छिड़ गई ऐसी चर्चा!
AajTak
मेलानिया ट्रंप अपने पति और रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ फ्लोरिडा में वोट देने के लिए पहुंचीं तो वह पूरे समय ब्लैक चश्मा पहने रहीं. साथ ही वह चुनावी सभाओं और रैलियों में भी नजर नहीं आईं.
US Election 2024: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पर दुनिया भर के लोग नजरें गड़ाए बैठे हैं. 5 नवंबर को वोटिंग वाले दिन डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया जब फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित मैंडेल रिक्रिएशन सेंटर में राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने पहुंचीं तो सोशल मीडिया पर एक नई ही चर्चा छिड़ गई. वोट डालने के बाद समर्थकों का अभिवादन करते हुए ट्रंप के फोटो-वीडियो भी सामने आए हैं. इनमें मेलानिया भी दिख रही हैं लेकिन उनके चेहरे पर कोई हाव-भाव नहीं दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज वायरल होने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि वह मेलानिया नहीं बल्कि उनकी बॉडी डबल थी.
क्या है पूरा मामला
मेलानिया ट्रंप जब पति के साथ वोट डालने गईं तो देखा गया कि वह काला चश्मा लगाए हुए हैं. मेलानिया वोट डालने के बाद भी अपने पति डोनाल्ड ट्रंप के बगल में ही बिना किसी हाव-भाव के खड़ी रहीं. फॉर्मलवियर के साथ उन्होंने ब्लैक रंग का सनग्लास लगाया था.
ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छिड़ गई कि वह मेलानिया ट्रंप नहीं बल्कि उनकी बॉडी डबल है. आंख छिपाने के लिए उनके बॉडी डबल को ब्लैक सनग्लास पहनाया गया है जिसे उन्होंने पूरे दिन नहीं उतारा.
सोशल मीडिया पर पोलिंग बूथ पर समर्थकों का अभिवादन करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ट्रंप के साथ मेलानिया भी हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मेलानिया ने आज पूरे दिन सनग्लास पहना है.' इस वीडियो पर करीब 41 करोड़ से अधिक व्यूज हो चुके हैं.फ्रांसिसी ब्रांड की ड्रेस पहनी
मेलानिया ने रेड, व्हाइट या ब्लू कलर की ड्रेस पहनने की अपेक्षा ब्लैक और व्हाइट पोल्का डॉट्स वाली ड्रेस पहनी. मेलानिया ने अमेरिकी ब्रांड की ड्रेस की अपेक्षा फ्रांसिसी फेमस ब्रांड डायर की ड्रेस पहनी थी. डायर की मदर कंपनी LVMH मोएट हेनेसी-लुई वुइटन है जिसे आमतौर पर LVHM के नाम से जाना जाता है. यह एक लग्जरी गुड्स ग्रुप है जो फैशन के लग्जरी ब्रांड्स बुलगारी, फेंडी, गिवेंची, गुएरलेन, केन्ज़ो, मार्क जैकब्स, टिफ़नी एंड कंपनी, मोएट एंड चंदन की भी मदर कंपनी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











