
US: बैसाखी प्रोग्राम में लगे खालिस्तानी झंडे लहराने, अमृतपाल के समर्थकों का हंगामा
AajTak
लॉस एंजिल्स में बैसाखी कार्यक्रम के दौरान खलिस्तानी झंडे लहराने का मामला सामने आया है. इसकी सामने आई फुटेज में दिख रहा है कि बैसाखी का कार्यक्रम के दौरान एक ओर कुछ लोग खलिस्ताने झंडे लेकर खड़े हैं. दक्षिणी कैलिफोर्निया का सिख समुदाय रविवार दोपहर बैसाखी मनाने के लिए यूएसए में लॉस एंजिल्स कन्वेंशन सेंटर में जुटा था.
लॉस एंजिल्स में बैशाखी कार्यक्रम के दौरान खालिस्तानी झंडे लहराने का मामला सामने आया है. इस घटना की एक एक्सक्लूसिव फुटेज सामने आई है. इसमें एक तरफ बैशाखी का कार्यक्रम मनाया जा रहा है और रंगारंग आयोजन है तो इसी के साथ भीड़ के बीच कुछ लोग एक ओर खलिस्ताने झंडे लेकर खड़े हैं. ये झंडे फहरा रहे सिख अपने आंदोलन के लिए समर्थन मांग रहे हैं. इस वीडियो में दिख रहा है कि बैशाखी मना रहे सिख समुदाय के लोग अलग थे और कार्यक्रम स्थल के पास ही झंडे फहराने वाले अलग लोग थे और दोनों समूहों का आपस में कोई कनेक्शन नहीं है.
दक्षिणी कैलिफोर्निया में सिख मना रहे थे बैशाखी जानकारी के मुताबिक, यूएसए के लॉस एंजिल्स में बैशाखी आयोजन के दौरान खालिस्तानी प्रदर्शन किया जाना सामने आया है. दक्षिणी कैलिफोर्निया सिख समुदाय रविवार दोपहर बैशाखी मनाने के लिए यूएसए में लॉस एंजिल्स कन्वेंशन सेंटर में जुटा था. इस दौरान जब वे एक तरफ जश्न मना रहे थे, तो उनके पास ही ठीक बगले में खालिस्तानी झंडे फहरा रहे सिख अपने आंदोलन के लिए समर्थन मांग रहे थे.
अलग था बैशाखी आयोजन और खलिस्तानी समर्थन समूह में शामिल, खालिस्तानी लोगों ने नारे भी लगाए, उन्होंने बैनर भी उठा रखे थे,जिसमें लिखा था "भारतीय राज्य सिखों का दमन कर रहा है, पंजाब कब्जे में है. सिखों के साथ खड़े रहें.' इस वीडियो से यह भी साफ हो रहा है कि बैशाखी मनाने वाले सिखों का खालिस्तान का विरोध करने वाले समूह से कोई लेना-देना नहीं था. वास्तव में जिस क्षेत्र में वे जश्न मना रहे थे, उसकी घेराबंदी कर दी गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनके ठीक बगल में अपने झंडे और नारे लगाना ही चुना था.
29 मार्च अमृतपाल ने जारी किया था वीडियो बता दें कि भारत में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को अभी भी पुलिस तलाश कर रही है. अमृतपाल ने 29 मार्च को एक वीडियो जारी किया था और अपने वीडियो में भारत और विदेशों में सिख समुदाय के लोगों से अन्याय के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया था. यह वीडियो ब्रिटेन से जारी होने की बात सामने आई थी. जिस यूट्यूब चैनल से ये वीडियो जारी हुआ था, उसे बाद में सरकार ने बैन कर दिया था.
सरबत खालसा कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील अमृतपाल ने वीडियो में कहा था, 'देश और विदेश में जो भी सिख लोग हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वैशाखी पर जो सरबत खालसा का कार्यक्रम होना है, उसमें हिस्सा लें. हमारी कौम लंबे वक्त से छोटे-छोटे मसलों पर मोर्चे खोलने में उलझी हुई है. अगर हमें पंजाब के मसलों को हल कराना है तो एकसाथ आना होगा. ये वीडियो किसने शेयर किए, पुलिस जांच कर रही है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









