
'ईरान का नामो-निशान धरती से मिटा देंगे...', जान से मारने की धमकियों के बीच ट्रंप ने खामेनेई को चेताया
AajTak
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर उन पर किसी तरह का हमला होता है, तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा. ईरान को धरती के नक्शे ले मिटा दिया जाएगा.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अब तक का सबसे कड़ा बयान दिया है. एक टीवी इंटरव्यू में ट्रंप ने साफ कहा कि अगर उन्हें कोई नुकसान पहुंचाया गया तो ईरान को "धरती के मैप से मिटा दिया जाएगा." यह बयान उनके द्वारा ईरान के नेताओं पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाए जाने के बाद आया है.
ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले ही अपने सुरक्षा स्टाफ को साफ निर्देश दे दिए हैं कि यदि उनके साथ कोई खतरा होगा, तो उसका जवाब बेहद कठोर होगा.
उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बाइडेन को इस मामले पर खुलकर बोलना चाहिए था. ट्रंप के अनुसार, ऐसे संवेदनशील मामलों में पूर्व और वर्तमान राष्ट्रपतियों को एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए.
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप को ईरान से संभावित खतरों की जानकारी दी थी. बताया गया कि यह खतरा 2020 में मारे गए ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Stock Market Crash: फिर मची भगदड़... ट्रंप की 200% टैरिफ धमकी से बिखरे एशियाई बाजार, भारत में क्या होगा?
ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने पद संभालने के बाद ईरान पर अधिकतम दबाव बनाने के लिए एक कार्यकारी आदेश जारी किया था और हर विकल्प खुला रखा है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








