
PAK के रक्षा मंत्री की घनघोर बेइज्जती... फर्जी पिज्जा हट का किया उद्घाटन, कंपनी बोली- हमारा कोई लेना-देना नहीं
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा सियालकोट में जिस पिज़्ज़ा हट आउटलेट का उद्घाटन किया गया, उसे कंपनी ने अनधिकृत बता दिया है. जिसके बाद आसिफ की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही और मजाक उड़ रहा है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जीत का दावा करने वाला पाकिस्तान की असल हकीकत क्या है आप इसी से ही समझ सकते हैं कि वहां के रक्षामंत्री ख्ख्वाजा मुहम्मद आसिफ नकली पिज्जा हट का उद्धाटन कर रहे हैं. मामले में कंपनी को सामने से आकर बोलना पड़ा कि इस स्टोर से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. जिस देश का रक्षामंत्री नकली स्टोर का उद्धाटन कर सकता है उसके बयानों कि कितनी विश्वसनीयता होगी ये तो सोच से परे है.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ उस समय विवादों में घिर गए जब उन्होंने सियालकोट कैंटोनमेंट में एक पिज़्ज़ा हट आउटलेट का उद्घाटन किया, जिसे खुद पिज़्ज़ा हट कंपनी ने फर्जी और अनरजिस्टर्ड बताया. मंगलवार को ख्वाजा आसिफ ने पूरे आत्मविश्वास के साथ इस आउटलेट का रिबन काटा, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए.
आउटलेट को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड पिज़्ज़ा हट के नाम से पेश किया गया, जिससे आम लोगों में इसे एक विश्वासनीय फ्रेंचाइज़ी माना गया. हालांकि, कुछ ही समय बाद पिज़्ज़ा हट पाकिस्तान ने एक आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया कि सियालकोट में खोला गया यह आउटलेट उनके नाम और ब्रांड का गलत इस्तेमाल कर रहा है.
कंपनी ने कहा कि यह न तो उनकी अधिकृत फ्रेंचाइज़ी है और न ही यम ब्रांड्स से जुड़ा हुआ है. साथ ही, उन्होंने बताया कि यह रेस्टोरेंट पिज़्ज़ा हट के इंटरनेशनल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स, रेसिपी और फूड सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: पाकिस्तान में ईसाई लड़की को क्रॉस पहनने पर पीटा? नहीं, इराक के इस वीडियो की ये है कहानी

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








