
स्विट्जरलैंड जा रहे थे ट्रंप... अचानक एयर फोर्स वन विमान में आ गई गड़बड़ी, जानें पूरा मामला
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन को टेकऑफ के तुरंत बाद मामूली इलेक्ट्रिकल समस्या के कारण जॉइंट बेस एंड्रयूज़ लौटना पड़ा. व्हाइट हाउस ने बताया कि यह कोई गंभीर स्थिति नहीं थी और विमान सुरक्षित तरीके से वापस पहुंचा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन को उड़ान भरने के बाद मामूली इलेक्ट्रिकल समस्या के कारण जॉइंट बेस एंड्रयूज़ लौटना पड़ा. व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार रात इस बात की पुष्टि की कि टेकऑफ के तुरंत बाद विमान के एक इलेक्ट्रिकल सिस्टम में असाधारण स्थिति देखी गई. हालांकि यह कोई गंभीर इमरजेंसी स्थिति नहीं थी, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से विमान को वापस लाने का फैसला किया गया.
व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया कि एयर फोर्स वन सुरक्षित तरीके से वापस आधार पर पहुंच गया है और राष्ट्रपति ट्रंप सहित विमान में मौजूद सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं. संकट की कोई स्थिति नहीं थी और कोई घबराहट की बात नहीं है.
इस घटना के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप की स्विट्ज़रलैंड यात्रा रद्द नहीं की गई है. उनके सफर को जारी रखने के लिए एक अलग विमान का व्यवस्था की गई है. अधिकारी बता रहे हैं कि राष्ट्रपति और उनकी टीम जल्द ही दूसरे विमान में सवार होकर पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार स्विट्जरलैंड के लिए रवाना होंगे.
यह भी पढ़ें: 'ईरान का नामो-निशान धरती से मिटा देंगे...', जान से मारने की धमकियों के बीच ट्रंप ने खामेनेई को चेताया
एयर फोर्स वन को विश्व के सबसे सुरक्षित विमानों में गिना जाता है और इसके तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर बहुत कड़ाई से पालन किया जाता है. इसलिए किसी भी छोटी तकनीकी समस्या को भी हल्के में नहीं लिया जाता और तत्परता से कार्रवाई की जाती है. इस मामले में भी सुरक्षा सर्वोपरि रही.
व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि इस तकनीकी खराबी का राष्ट्रपति की सुरक्षा या स्विट्जरलैंड की यात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. आगे के लिए एयरफोर्स वन की तकनीकी जांच भी की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








