
US, जापान, ताइवान के बाजार में कोहराम... मंदी की आहट से 57 साल की सबसे बड़ी गिरावट, भारत का ये हाल?
AajTak
भारतीय बाजार में गिरावट के पीछे ग्लोबल कारण है, भारत की इकोनॉमी मजबूत है और बाजार को ये पता है. लेकिन दूसरे देशों को देखें तो वहां हाहाकार मचा है, जिसका असर अब भारतीय बाजारों पर दिख रहा है.
शेयर बाजार (Share Market) का क्या होगा? रिटेल निवेशकों के मन में ये सवाल तेजी से उठ रहा है. क्योंकि लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है. सबसे ज्यादा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की पिटाई हो रही है. सरकारी कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं.
दरअसल, इस गिरावट के पीछे ग्लोबल कारण हैं, भारत की इकोनॉमी मजबूत है और बाजार को ये पता है. लेकिन दूसरे देशों को देखें तो वहां हाहाकार मचा है, जिसका असर अब भारतीय बाजारों पर दिख रहा है.
अमेरिकी बाजार में हाहाकार
बता दें, सबसे ज्यादा अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है, उसके बाद जापान के शेयर बाजार में भूचाल आ गया है. इसके अलावा ताइवान के शेयर बाजार में भी कोहराम मचा है. ताइवान का बेंचमार्क इंडेक्स ताइपे में 57 साल की सबसे बड़ी गिरावट आई है. ताइपे 8.4 फीसदी गिरा है. साल 1967 के बाद एक दिन की ये सबसे बड़ी गिरावट है.
जापान के इस कदम का बड़ा असर
जापाना का शेयर बाजार निक्केई 12 फीसदी से ज्यादा गिर गया है, पिछले 37 साल के दौरान एक दिन में ये सबसे बड़ी गिरावट है. 1987 के बाद आज का दिन यहां के बाजार के लिए सबसे खराब रहा. दरअसल, जापान का केंद्रीय बैंक यानी बैंक ऑफ जापान ने करीब 14 साल बाद नीतिगत ब्याज दरों में बुधवार (31 जुलाई 2024) को 25 बेसिस प्वॉइंट्स (0.25%) की बढ़ोतरी कर दी है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










