
UP Exit Poll: यूपी में फिर आई बीजेपी सरकार तो ये राजनीतिक 'किस्से' हो जाएंगे 'बेकार'
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के अनुमान की मानें तो योगी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है. वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव बहुमत से काफी दूर नजर आ रहे हैं. एग्जिट पोल के नतीजे अगर आंकड़े में तब्दील होते हैं तो सीएम योगी कई सियासी धारणांए तोड़ देंगे.
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को आएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के जरिए सत्ता की तस्वीर साफ होती दिख रही है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है. वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव बहुमत से बहुत दूर हैं. एग्जिट पोल के आंकड़े अगर चुनावी नतीजे में तब्दील होते हैं को यूपी में कई सियासी धारणाएं टूट जाएंगी.
इंडिया टुडे-एक्सेस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 46 फीसदी वोटों के साथ 288 से 326 सीटें जीतती दिख रही हैं. सपा 36 फीसदी वोटों के साथ 71 से 101 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. वहीं, बसपा और कांग्रेस का सफाया होता नजर आ रहा है और दोनों ही पार्टियां दहाई का अंक नहीं छू पा रही हैं. एग्जिट पोल के यही आंकड़े अगर 10 मार्च को चुनावी नतीजों में तब्दील होते हैं और बीजेपी सत्ता में वापसी करती है, तो योगी इतिहास रच देंगे.
योगी के नाम दर्ज होगा ये इतिहास यूपी चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है और अब 10 मार्च को नतीजों का इंतजार है. ऐसे में सबकी जिज्ञासा यही है कि तमाम मिथक तोड़ रहे योगी बतौर मुख्यमंत्री पांच साल चली भाजपा की सरकार की वापसी कराने में सफल होते हैं या नहीं. यूपी में कोई भी सीएम आजादी के बाद से पांच साल का कार्यकाल समाप्त कर लगातार दूसरी बार सत्ता के सिंहासन पर काबिज नहीं हो सका है.
एग्जिट पोल के आंकड़े अगर नतीजे में बदलते हैं तो सीएम योगी आदित्यनाथ ऐसा करने वाले सूबे के पहले मुख्यमंत्री बन जाएंगे. उत्तर प्रदेश में किसी विधानसभा का निर्धारित पांच साल का कार्यकाल पूरा कर फिर अपने दल की सीएम योगी सत्ता में वापसी कराएंगे. 1985 के बाद 37 वर्षों में यह पहली बार होगा कि कोई पार्टी लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए वापसी करेगी.
वहीं, चुनाव नतीजे के बाद बीजेपी नेतृत्व यदि योगी आदित्यनाथ को ही मुख्यमंत्री बनाने का फैसला करता है, तो वे भाजपा के ऐसे पहले नेता हो जाएंगे जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. साथ ही सूबे में एक पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने वाले भी पहले व्यक्ति बन जाएंगे. यूपी में अभी तक कोई भी सीएम सत्ता में रहते हुए लगातार दूसरी बार सीएम नहीं बन सका.
नोएडा आने का मिथक भी टूटेगा उत्तर प्रदेश की सियासत में एक मिथक यह भी माना जाता है कि नोएडा जाने वाले मुख्यमंत्री की कुर्सी सुरक्षित नहीं रहती है और पार्टी की सत्ता में वापसी नहीं होती. इस कारण कई मुख्यमंत्री तो नोएडा आने से बचते रहे. विकाय योजना का उद्घाटन या शिलान्यास को लेकर नोएडा जाने की जरूरत पड़ती है तो कुछ मुख्यमंत्रियों ने लखनऊ या फिर किसी अन्य स्थान से ही इस काम को पूरा किया. सूबे में योगी ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो नोएडा आने के भय के बजाय वहां कई बार पहुंचे. इस तरह 5 साल मुख्यमंत्री रहते हुए 40 बार नोएडा आकर उन्होंने एक मिथक तो तोड़ दिया है, लेकिन अब देखना यह है कि सीएम बनकर दूसरा मिथक भी तोड़ पाते हैं या नहीं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










