
UP: 'सरकारी अस्पतालों में नहीं लिखी जाएंगी बाहर की दवाएं' हेल्थ मिनिस्टर के फरमान के बाद जानिए क्या है जमीनी हकीकत
AajTak
UP News: हेल्थ मिनिस्टर बृजेश पाठक के फरमान के बाद जमीनी हकीकत जानने के लिए 'आजतक' की टीम ने उत्तर प्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण शहरों में इसकी पड़ताल की.
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पार्ट- 2 का गठन होते ही सरकार के मंत्री एक्शन मोड में आ गए हैं. एक तरफ जहां नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने निर्देश जारी किया था कि शहरों में सफाई के वक्त अधिकारी मौके पर मौजूद रहें और साफ-सफाई की मॉनिटरिंग करें. तो वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी सुबह के मरीजों की सहूलियत के लिए यह निर्देश जारी किया कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों के लिए बाहर की दवाएं न लिखी जाएं. डिप्टी सीएम के इस निर्देश का ग्राउंड जीरो पर कितना असर पड़ा है? इसकी हकीकत जानने के लिए 'आजतक' की टीम ने उत्तर प्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण शहरों में इसकी पड़ताल की. आइए, जानते हैं कि किस शहर में ग्राउंड जीरो पर क्या हकीकत थी...
सबसे पहले हमने राजधानी लखनऊ में स्थित सरकारी अस्पताल का रुख किया. लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल में हमने पाया कि यहां पर कई मरीजों को अस्पताल से बाहर की दवाएं लिखी गई थीं. अस्पताल के बाहर दवा की दुकानों पर मरीजों की भीड़ थी. इनके हाथ में सिविल अस्पताल के पर्चे थे और वह लोग दवा खरीदने के लिए अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर पर लाइन लगाकर खड़े थे. मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि जो डॉक्टर साहब ने दवा लिखी है तो खरीदना ही पड़ेगा. वहीं, दूसरी तरफ सिविल अस्पताल में मौजूद सीएमएस डाक्टर आरपी सिंह ने बताया कि सभी डॉक्टरों को अस्पताल के अंदर की दवाएं लिखने का निर्देश दिया गया है. अगर इसके बावजूद भी बाहर की दवा लिखी जा रही है, तो जो डॉक्टर बाहर की दवा लिखेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद 'आजतक' की टीम बलरामपुर हॉस्पिटल पहुंची. यह अस्पताल लखनऊ का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है. यहां भी मरीजों के परिजन अस्पताल के बाहर खुली दवा की दुकानों से दवाई खरीद रहे थे.
गोरखपुर में सरकारी दावों की खुली पोल
सरकार चाहे जितने दावे कर ले, लेकिन ग्राउंड पर हकीकत कुछ और ही होता है. यही हाल हमारे योगी के गढ़ गोरखपुर में देखने को मिला. यहां पर सुभाष चंद्र बोस जिला अस्पताल में हमने पाया कि बहुत से ऐसे मरीज थे, जिन्हें अस्पताल के अंदर मौजूद मेडिकल स्टोर से दवाई नहीं मिल पाई थी और वह बाहर की दुकानों से दवाइयां खरीद रहे थे.
मरीजों और उनके तीमारदारों ने बताया कि उनको अस्पताल से पूरी दवाइयां नहीं मिली हैं. कुछ दवाइयों का ऑर्डर तो बाहर से किया जा रहा है. किसी को दवाइयां मिली भी हैं तो 5 दिन की जगह उसे 3 दिन की ही दवा दी गई है. लेकिन कुछ डॉक्टरों ने तो अंदर से ही पर्चा जारी करना शुरू कर दिया है. यह दवा बाहर से ले लो.
कोडवा से इलाज कराने के लिए आई सोनी गुप्ता ने बताया कि कुछ दवा अंदर से मिली है और कुछ दवा बाहर से मिली है. दूसरे मरीज मोहम्मद सईद ने बताया कि वह तुर्कमानपुर से आए हैं जो अपने शुगर और थायराइड के इलाज के लिए आए हैं. आधी दवा यहां से लिखी हुई है और आधी दवा बाहर से लिखी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










