
बंद कॉलेज में 9 साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत, साथ रहने वाली दादी रहस्यमय तरीके से लापता
AajTak
कानपुर में एक बंद पड़े डिग्री कॉलेज के क्लासरूम से 9 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. बच्ची फंदे से लटकी मिली, जबकि कॉलेज 2016 से बंद है. कॉलेज यूपी के एक मंत्री का बताया जा रहा है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घाटमपुर इलाके में स्थित एक बंद पड़े डिग्री कॉलेज के क्लासरूम में 9 साल की बच्ची का शव फंदे से लटका मिला. बच्ची की पहचान वैष्णवी उर्फ रानी के रूप में हुई है. यह कॉलेज साल 2016 से बंद बताया जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को बाबा बैजनाथ डिग्री कॉलेज के एक क्लासरूम में बच्ची का शव सीलिंग फैन से लटका मिला. बच्ची के गले में स्टोल फंदे की तरह बंधा हुआ था. हैरानी की बात यह रही कि जब बच्ची को देखा गया, उस वक्त कमरे के अंदर टीवी चालू हालत में था.
एक पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि यह डिग्री कॉलेज उत्तर प्रदेश के एक मंत्री का है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. जरूरी साक्ष्य जुटाए गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत की वजह साफ हो सके.
जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची अपनी दादी ममता के साथ इसी सुनसान कॉलेज कैंपस में रहती थी. इ घटना के बाद से दादी ममता लापता हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और इस पहलू को बेहद अहम मानकर जांच कर रही है.
वैष्णवी कृपालपुर स्थित एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी. उसके स्कूल पहचान पत्र में उसके दादा को पिता और दादी को मां के रूप में दर्ज किया गया था. बच्ची के सौतेले पिता मनजीत ने पुलिस को बताया कि वैष्णवी उनकी पत्नी लक्ष्मी की पहली शादी से हुई बेटी थी.
वो कई साल से अपनी दादी के साथ घाटमपुर के इसी बंद कॉलेज में रह रही थी. मनजीत के मुताबिक वह आखिरी बार रक्षाबंधन पर वैष्णवी से मिले थे और तब वह किसी परेशानी में नहीं दिखी थी. कॉलेज के चौकीदार कामता ने बताया कि ममता रोज रात कॉलेज कैंपस में आकर यह देखती थी कि गेट बंद है या नहीं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









