
UP में विधायक निधि अब 5 करोड़ हुई, सांसदों के बराबर विकास कार्य करा सकेंगे MLA
AajTak
विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह ने सदन में मांग उठाई थी कि विधायकों की निधि 5 करोड़ रुपए कर दी जाए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उस पर सहमति दे दी है.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधायकों को बड़ी सौगात दी है. अब यूपी में विधायक निधि की राशि सांसदों की निधि के बराबर हो गई है. यानी यूपी के विधायक अब अपने इलाके में ज्यादा विकास कार्य करवा सकेंगे. यहां विधायक निधि 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ कर दी गई है.
बता दें कि इससे पहले साल 2020 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों की विधायक निधि 3 करोड़ कर दी थी. अब 3 साल बाद 2022 के बजट सत्र में उन्होंने इस निधि को पांच करोड़ कर दिया है. बताते चलें कि इतनी ही निधि केंद्र सरकार सांसदों को विकास कार्य में खर्च करने के लिए देती है. जबकि, संसदीय इलाका बड़ा होता है.
योगी सरकार ने 2 साल पहले एक करोड़ बढ़ाए थे
विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह ने सदन में मांग उठाई थी कि विधायकों की निधि 5 करोड़ रुपए कर दी जाए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उस पर सहमति दे दी है. जानकारी के मुताबिक, योगी सरकार ने फरवरी 2020 में विधायक निधि 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपए की थी.
2019 तक विधायक निधि डेढ़ करोड़ थी
उससे पहले 2019 में योगी सरकार ने विधायक निधि सालाना डेढ़ करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए कर दी थी. यानी यूपी में योगी सरकार ने तीन साल में साढ़े 3 करोड़ रुपए विधायक निधि बढ़ा दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










